Wednesday, June 26, 2024
Homeदेश-समाजपंजाब में AAP विधायक के पिता रेप केस में समझौता के लिए ₹10 लाख...

पंजाब में AAP विधायक के पिता रेप केस में समझौता के लिए ₹10 लाख माँगने पर पकड़े गए, गुजरात में ₹1 करोड़ माँगने वाला पार्टी नेता गिरफ्तार

पिता पर लगे आरोपों के बाद आप विधायक जगदीप कम्बोज गोल्डी ने उनसे कोई वास्ता न होने की बात कहते हुए कानून को फ्री छूट होना बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आप सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हुई है। वहीँ शिरोमणि अकाली दल में मामले में आप विधायक की भी संलिप्तता का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की माँग की है।

पंजाब में आप (AAP) विधायक जगदीप कम्बोज ‘गोल्डी’ के पिता सुरिंदर कम्बोज को भ्रष्टाचार के आरोप में शुक्रवार (21 अप्रैल 2021) को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर दुष्कर्म मामले में डरा-धमका कर 10 लाख रुपए की वसूली के आरोप हैं। शिकायतकर्ता सुनील कुमार नाम का प्रॉपर्टी डीलर है।

पुलिस ने इस मामले में सुरिंदर व दो महिलाओं सहित चार पर केस दर्ज किया है। पिता की गिरफ्तारी पर विधायक जगदीप का कहना है कि वो कानून के काम में कोई रुकावट नहीं डालेंगे। साथ ही उन्होंने लम्बे समय से पिता से कोई वास्ता न होने की भी बात कही है। जगदीप कम्बोज गोल्डी फाजिल्का के जलालाबाद से विधायक हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर सुनील ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा था कि एक जानकार महिला ने 20 अप्रैल 2023 को उन्हें कॉल किया था। महिला ने कहा था कि तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई है और अब उस पर कर्ज पर चढ़ गया है। उसने सुनील से यह भी कहा कि वह अपना मकान बेचकर एक छोटा घर खरीदना चाहती है, ताकि कर्ज को चुकता कर सके।

सुनील ने अपनी शिकायत में आगे बताया किसी इसके बाद वह महिला के कहने पर उसे मकान दिखाने ले गया। उसी दिन शाम को पहले महिला का फोन आया। उसके बाद एक अन्य महिला का फोन आया, जो खुद को महिला की बहू बता रही थी। उसने सुनील से कहा कि वह मकान दिखाने के बहाने महिलाओं को लेकर जाता है और उससे दुष्कर्म करता है।

कुछ समय के बाद विधायक जगदीप कम्बोज के पिता सुरिंदर ने सुनील को कॉल करके उन पर रेप का केस दर्ज होने की जानकारी दी और कहा कि वह मामले को सेटल करवा देगा। इसके लिए विधायक के पिता ने सुनील से 10 लाख रुपए की माँग की। AAP विधायक के पिता से मिली इस धमकी के बाद सुनील ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में सुरिंदर कंबोज, महिला महिला, उसके बेटे और बहू को नामजद किया गया है।

आरोपितों पर IPC की धारा 384 (जबरन वसूली) और 389 (जबरन वसूली के लिए डराना) के तहत FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने सुरिंदर कम्बोज को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, महिला ने भी इस मामले में प्रॉपर्टी डीलर सुनील के खिलाफ रेप केस दर्ज करवाया है। महिला ने कहा कि सुनील मकान दिखाने के बहाने उसे लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि रेप की घटना के बाद वह घर आकर अपने बेटे और बहू को इसकी जानकारी दी और बेटे ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। शिकायत पर पुलिस ने सुनील को भी गिरफ्तार किया है। डिप्टी SP अतुल सोनी के मुताबिक, मामले में जाँच की जा रही है।

पिता पर लगे आरोपों के बाद आप विधायक जगदीप कम्बोज गोल्डी ने उनसे कोई वास्ता न होने की बात कहते हुए कानून को फ्री छूट होना बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आप सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हुई है। वहीँ शिरोमणि अकाली दल में मामले में आप विधायक की भी संलिप्तता का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की माँग की है।

गुजरात में आप नेता गिरफ्तार

वहीं गुजरात पुलिस ने 1 करोड़ रुपए की उगाही के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता युवराज सिंह जडेजा को गिरफ्तार किया है। जडेजा की गिरफ्तारी भावनगर जिले में हुई है। उन पर राज्य की सरकारी नौकरियों में पेपर लीक मामले में डमी उम्मीदवारों को बिठाने वाले गिरोह का मेंबर होने का आरोप है। आरोपित जडेजा के मनीष सोसोदिया के साथ तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘राहुल गाँधी हाजिर हों’: जिस दिन बने नेता प्रतिपक्ष उसी दिन सुल्तानपुर की कोर्ट ने सुनाया आदेश, जमानत पर बाहर चल रहे पूर्व कॉन्ग्रेस...

भाजपा नेता विजय मिश्र ने इस संबंध में शिकायत दायर की थी। वो जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रहे हैं। मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं।

‘NEET परीक्षा लेने वाली NTA है प्राइवेट संस्था, RTI के तहत भी नहीं’: झूठ फैलाते पकड़े गए BBC-NDTV वाले पंकज पचौरी, मनमोहन सिंह ने...

पंकज पचौरी ने NTA को प्राइवेट साबित करने के लिए एक दस्तावेज शेयर किया, जिसमें लिखा है कि NTA को 'सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट' के तहत पंजीकृत किया गया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -