Wednesday, September 18, 2024
Homeदेश-समाजमेजर हर्षित चौधरी बन शहबाज ने कई हिंदू लड़कियों को फाँसा, शादी भी की:...

मेजर हर्षित चौधरी बन शहबाज ने कई हिंदू लड़कियों को फाँसा, शादी भी की: वन्दे भारत में चोरी से खुला राज, अधिकारी लड़की से फिर शादी के लिए करने गया था बात

पुलिस ने जब पड़ताल की तो सामने आया कि वह हर्षित चौधरी नहीं बल्कि अलीगढ़ का रहने वाला मोहम्मद शहबाज है जो फर्जी पहचान के आधार पर ऑनलाइन साईट से हिन्दू लड़कियों को निशाना बनाता है।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले शहबाज ने फर्जी हिन्दू नाम रख कम से कम दो दर्जन हिन्दुओं लड़कियों को निशाना बनाया। उन्हें झूठी पहचान के आधार पर फंसा कर बाद में उनसे पैसे वसूले। उसने एक हिन्दू लड़की से फर्जी पहचान के आधार पर शादी भी कर ली। लव जिहाद करने वाले शहबाज को अहमदाबाद पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा तो कई खुलासे हुए।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद में 31 अगस्त को वन्दे भारत ट्रेन में एक बैग की चोरी हुई थी। इस चोरी की जाँच में पुलिस को हर्षित चौधरी नाम के आदमी का पता लगा था। उसके टिकट से पुलिस ने जानकारी निकाल कर उसका नम्बर ट्रेस किया था।

अहमदाबाद पुलिस को उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इसके बाद पुलिस उसे पकड़ ले गई थी। पुलिस को शहबाज ने अपनी पहचान सेना में तैनात मेजर के तौर पर बताई थी। हालाँकि, यह झूठ निकला। इसके अलावा उसके आधार और पैन कार्ड भी फर्जी निकले। यहाँ तक कि उसने सेना का पहचान पत्र बनवा रखा था जो फर्जी निकला।

पुलिस ने जब उसकी पड़ताल की तो सामने आया कि वह हर्षित चौधरी नहीं बल्कि अलीगढ़ का रहने वाला मोहम्मद शहबाज है जो फर्जी पहचान के आधार पर ऑनलाइन साईट से हिन्दू लड़कियों को निशाना बनाता है। पुलिस ने उसकी फोन की जाँच भी की। उसके फोन में लगभग 24 लड़कियों के फोटो मिले।

पुलिस ने जब पूछताछ की तो शहबाज ने बताया कि वह सब कहीं अपनी पहचान मेजर हर्षित चौधरी के तौर पर बताता है और इसके सहारे अच्छी कमाई करने वाली लड़कियों को फंसाता है। उसने बताया कि वह शादी वाली साईट से लड़कियों को निशाने पर लेता है। वह इन लड़कियों को शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाता है।

वह एक लड़की को अपने जाल में फँसाने के लिए ही अहमदाबाद आया था जहाँ उसने बैग चोरी किया। शहबाज ने बताया कि वह इन हिन्दू लड़कियों को ब्लैकमेल करता है और उनसे पैसे वसूलता है। वह बार बार यही क्रम दोहराता है। मोहम्मद शहबाज कुछ वर्ष सेना में रहा भी है, इसीलिए वह अपने आप को मेजर बता लेता है और किसी को शक नहीं होता।

बताया गया है कि मोहम्मद शहबाज को सेना से बर्खास्त किया जा चुका है। मोहम्मद शहबाज ने झारखंड की हिन्दू लड़की से शादी भी की है। वह उसे अलीगढ़ में ले कर रहता था। यह शादी हिन्दू तौर तरीके से हुई है। लड़की को भी इस बात की जानकारी अब हुई है कि उसकी शादी हर्षित नहीं बल्कि शहबाज से हुई है।

अब उस हिन्दू लड़की ने भी अलीगढ़ में एक FIR दर्ज करवाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शहबाज उससे मारपीट करता था और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। इस मामले में अलीगढ़ पुलिस उसे गुजरात से लेकर भी आई है। शहबाज के बारे में खुलासा हुआ है कि वह पहले से शादीशुदा है, उसका पाँच साल पहले निकाह हुआ था और उसके 2 बच्चे हैं।

पुलिस अब उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले में अगर वह पीड़ीताएं भी सामने आती हैं जिनसे पूर्व में शहबाज ने ठगी और लव जिहाद किया है तो उसके खिलाफ और भी मामले दर्ज होने की संभावना है। शहबाज से अभी पुलिस और जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

2800+ घायल, कई मरे…. लेबनान में हिज्बुल्ला सदस्यों के पेजर में एक-एक कर हुए धमाके, ईरानी राजदूत भी लपेटे में आए

लेबनान में हुए सीरियल ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत के साथ ईरानी राजदूत सहित 2800 लोग घायल हो गए हैं। हिजबुल्लाह ने इसे इजरायल का हमला बताया है

मम्मी-पापा अफजल गुरु के लिए मरते हैं, जीजा वाले चैनल ने AAP के लिए पहुँचाए ₹17 करोड़: शराब घोटाले का खुलासा होते ही हो...

सिर्फ अरविंद कुमार सिंह ही नहीं, 'इंडिया अहेड न्यूज़' चैनल के सेल्स-मार्केटिंग हेड रहे अर्जुन पांडेय का नाम भी शराब घोटाले की FIR में शामिल है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -