Sunday, September 8, 2024
Homeदेश-समाजट्रेन पकड़कर फरहत आजम करता था खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो देख पुलिस गई पकड़ने...

ट्रेन पकड़कर फरहत आजम करता था खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो देख पुलिस गई पकड़ने तो गायब मिले हाथ-पाँव: मस्जिद स्टेशन पर कारनामे के दौरान हुआ अपंग

एक अधिकारी ने शुक्रवार (26 जुलाई 2024) को को कहा, "वह (फरहत आजम शेख) अपनी गंभीर हालत के कारण फिलहाल बिस्तर पर है। उसकी गंभीर चिकित्सा स्थिति के कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।" पुलिस ने इस तरह के स्टंट को लेकर एक कड़ी चेतावनी जारी की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्टंट के कारण फरहत को अब दैनिक कामकाज करने में भी अत्यधिक कठिनाई हो रही है।

मुंबई की लोकल ट्रेन में खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो कुछ दिन दिन पहले वायरल हुआ था। रेलवे पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज करके जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने युवक की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुँची। वहाँ पता चला कि फरहत आजम शेख नाम के इस आरोपित का एक हाथ और एक पैर नहीं है। स्टंट में उसने अपने अंग गँवा दिए हैं।

रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार (26 जुलाई 2024) को इसकी जानकारी दी। दरअसल, 14 जुलाई 2024 को मुंबई के शिवडी रेलवे स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा था कि एक लड़का मुंबई की लोकल ट्रेन पर लटककर स्टंट कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर कार्रवाई की माँग की थी।

इस वीडियो पर जवाब देते हुए मुंबई सेंट्रल के डीआरएम ने कहा था, “जानकारी देने के लिए धन्यवाद। RPF पोस्ट VDLR को वीडियो में दिख रहे अज्ञात यात्री के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे इस तरह की असुरक्षित गतिविधियों से दूर रहें और अपने एवं यात्रियों के लिए जीवन को खतरे में ना डालें।” 

वीडियो सामने आने के बाद व्यक्ति की पहचान की तो उसकी पहचान वडाला के एंटॉप हिल निवासी फरहत अज़ाम शेख के रूप में हुई। पुलिस उसके घर पहुँची तो पता लगा कि मुंबई के मस्जिद रेलवे स्टेशन पर इसी प्रकार का स्टंट करते हुए फरहत ने अपना बायाँ हाथ और पैर खो दिया है। शिवडी रेलवे स्टेशन का वीडियो 7 मार्च का है और इसे उसके एक दोस्त ने रिकॉर्ड किया था।

एक अधिकारी ने शुक्रवार (26 जुलाई 2024) को को कहा, “वह (फरहत आजम शेख) अपनी गंभीर हालत के कारण फिलहाल बिस्तर पर है। उसकी गंभीर चिकित्सा स्थिति के कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।” पुलिस ने इस तरह के स्टंट को लेकर एक कड़ी चेतावनी जारी की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्टंट के कारण फरहत को अब दैनिक कामकाज करने में भी अत्यधिक कठिनाई हो रही है।

 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ग्रामीण और रिश्तेदार कहते थे – अनाथालय में छोड़ आओ; आज उसी लड़की ने माँ-बाप की बेची हुई जमीन वापस खरीद कर लौटाई, पेरिस...

दीप्ति की प्रतिभा का पता कोच एन. रमेश को तब चला जब वह 15 वर्ष की थीं और उसके बाद से उन्होंने लगातार खुद को बेहतर ही किया है।

शेख हसीना का घर अब बनेगा ‘जुलाई क्रांति’ का स्मारक: उपद्रव के संग्रहण में क्या ब्रा-ब्लाउज लहराने वाली तस्वीरें भी लगेंगी?

यूनुस की अगुवाई में 5 सितंबर 2024 को सलाहकार परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इसे "जुलाई क्रांति स्मारक संग्रहालय" के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -