Tuesday, June 25, 2024
Homeदेश-समाजबकरीद में जिस बकरे को काटने वाले थे, उस पर लिख दिया 'राम': वीडियो...

बकरीद में जिस बकरे को काटने वाले थे, उस पर लिख दिया ‘राम’: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दुकान पर जड़ा ताला, आरोपित गिरफ्तार

यहाँ कुर्बानी के लिए तैयार किए गए एक बकरे की पीठ पर राम लिख दिया गया था। आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज करके मटन शॉप में प्रशासन ने ताला जड़ दिया है। यह घटना नवी मुंबई इलाके की है। यहाँ के सीबीडी बेलापुर इलाके में गुडलक मटन शॉप है। इस मटन शॉप के मालिक का नाम बोर्ड पर मोहम्मद शफी लिखा हुआ है।

मुस्लिमों का त्यौहार बकरीद इस सप्ताह देश और दुनिया भर में मनाया जाएगा। शासन और प्रशसन की तरफ से लोगों को बिना दूसरों को तकलीफ दिए अपनी आस्था का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इन तमाम नसीहतों के बावजूद मुंबई से हिन्दू भावनाओं को आहत करने वाला मामला सामने आया है।

यहाँ कुर्बानी के लिए तैयार किए गए एक बकरे की पीठ पर राम लिख दिया गया था। इसे बकरीद पर बेचने के लिए मटन शॉप के बाहर रखा गया था। आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज करके मटन शॉप में प्रशासन ने ताला जड़ दिया है। वही, मटन शॉप के मालिक को भी मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह घटना नवी मुंबई इलाके की है। यहाँ के सीबीडी बेलापुर इलाके में गुडलक मटन शॉप है। इस मटन शॉप के मालिक का नाम बोर्ड पर मोहम्मद शफी लिखा हुआ है। शनिवार (15 जून 2024) को यहाँ हिन्दू संगठन के कुछ लोग पहुँचे।

उन्होंने एक सफेद रंग के बकरे को वीडियो बनाकर दिखाया, जिसकी पीठ पर राम लिखा हुआ था। राम शब्द पीले रंग से लिखा हुआ था। हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बकरे को अपने कब्ज़े में ले लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दुकानदार को हिन्दू संगठन के सदस्यों से बहस करते देखा जा सकता है। दुकान के मालिक पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आरोपित की दुकान को प्रशासन ने अगले आदेश तक सील कर दिया है। हिन्दू संगठनों के साथ सोशल मीडिया पर नेटीजेंस ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग उठाई है।


Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

इधर केरल का नाम बदलने की तैयारी में वामपंथी, उधर मुस्लिम संगठनों को चाहिए अलग राज्य: ‘मालाबार स्टेट’ की डिमांड को BJP ने बताया...

केरल राज्य को इन दिनों जहाँ 'केरलम' बनाने की माँग जोरों पर है तो वहीं इस बीच एक मुस्लिम नेता ने माँग की है कि मालाबार को एक अलग राज्य बनाया जाए।

ब्रिटानिया के लिए बंगाल की फैक्ट्री बनी बोझ, बंद करने का लिया फैसला: नैनो प्लांट पर विवाद के बाद टाटा ने भी छोड़ा था...

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित अपनी 77 वर्ष पुरानी फैक्ट्री को बंद करने का निर्णय लिया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -