Monday, July 1, 2024
Homeदेश-समाजसिर, रीढ़ और पाँव में चोट, बलात्कार की पुष्टि नहीं: नए साल पर जिस...

सिर, रीढ़ और पाँव में चोट, बलात्कार की पुष्टि नहीं: नए साल पर जिस लड़की को कार ने घसीटा उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, छोड़ भागी सहेली से भी पूछताछ

सागर प्रीत हुड्डा ने यह भी कहा है कि मृत लड़की की दोस्त पुलिस पूछताछ में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा है, "अब हमारे पास इस घटना का एक चश्मदीद गवाह है।"

दिल्ली के कंझावला में कार से 12 किलोमीटर तक घसीटी गई लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने कहा है कि गंभीर चोट लगने और लगातार खून बहने से उसकी मौत हुई। वहीं, मृत लड़की की दोस्त ने पुलिस को बताया है कि कार सवारों की गलती से यह हादसा हुआ।

दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि लड़की के सिर, रीढ़ और बाएँ फीमर पर चोटें तथा बहुत अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई।

सागर प्रीत हुड्डा ने यह भी कहा है कि मृत लड़की की दोस्त पुलिस पूछताछ में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा है, “अब हमारे पास इस घटना का एक चश्मदीद गवाह है। वह पुलिस के साथ सहयोग कर रही है। हम सीआरपीसी की धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज कर रहे हैं। पूरे घटनाक्रम में यह लड़की बेहद महत्वपूर्ण है। आरोपितों को सजा दिलाने के लिए यह हमारे लिए महत्वपूर्ण सबूत साबित होगी।”

‘दैनिक भास्कर’ ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पुलिस पूछताछ में मृत लड़की की दोस्त ने कहा है कि घटना से पहले दोनों होटल में थीं। एक्सीडेंट होने के बाद वह डर गई थी। इसलिए, वह घटना स्थल से भाग गई थी। डर के कारण ही उसने किसी को कुछ नहीं बताया। लड़की ने कहा है कि हादसे में गलती कार सवारों की थी। जब टक्कर हुई तो उसकी दोस्त कार वाली साइड पर गिरी और वह दूसरी तरफ।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर मृत लड़की के मामा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि रिपोर्ट में बताया गया है कि मौत घसीटे जाने से हुई। उसके साथ बलात्कार नहीं हुआ। शव को घर लेकर जा रहें हैं। शाम तक अंतिम संस्कार होगा।

इससे पहले यह बात सामने आई थी कि मृत लड़की अपनी एक दोस्त के साथ स्कूटी पर होटल से निकली थी। एक्सीडेंट के बाद यह लड़की मौके से डरकर भाग गई थी। टक्कर मारने के बाद लड़की कार के साथ करीब 12 किलोमीटर तक घसीटती रही। होटल मैनेजर अनिल ने दावा किया है कि दोनों लड़कियाँ 31 दिसंबर 2022 की शाम 7.30 बजे के आसपास होटल पहुँची थीं। उन्होंने, होटल का कमरा नंबर 104 बुक कराया था। उनसे मिलने के लिए कुछ लड़के भी होटल आए थे। इसके बाद, दोनों ने लड़ना-झगड़ना शुरू कर दिया।

मैनेजर ने यह भी दावा किया है कि इस होटल में आए उसे एक महीना ही हुआ है। इस दौरान उसने पहले भी मृतका को यहाँ अपने दोस्त के साथ आते देखा था। नाइट शिफ्ट के स्टाफ ने उनके झगड़े को रोकने की कोशिश की थी। झगड़ा शांत न होने पर मैनेजर ने उन दोनों को नीचे जाने को कह दिया था। नीचे जाने के बाद भी दोनों लड़कियाँ लड़तीं रहीं। उनके साथ 5-7 लोग थे। दोनों एक-दूसरे को गालियाँ दे रहीं थीं। इससे, आसपास के लोग वहाँ जमा हो गए थे। वहाँ खड़े लोगों ने उन्हें मना किया तो दोनों स्कूटी में बैठकर करीब 1:15 बजे वहाँ से चली गईं।

होटल के एक अन्य स्टाफ रोहित ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में दावा किया कि दोनों लड़कियाँ पार्टी कर रही थीं। उन्होंने शराब पी रखी थी। काफी देर तक लड़ाई-झगड़ा चलता रहा। उन्हें समझाने की कोशिश भी की गई। फिर दोनों यहाँ से चली गईं। वहीं, होटल के सामने दोनों लड़कियों के झगड़ने का वीडियो भी सामने आया है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ रखते तो थाने पर हमला हो सकता था’ : महिला को सरेआम पीटने वाले को गिरफ्तार करके बंगाल पुलिस में दिखा खौफ, ताजेमुल...

बंगाल में महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले ताजेमुल को दूसरी जेल भेजा गया है। पुलिस को डर है उसे थाने में रखने से वहाँ हमला हो सकता है।

JCB की ‘शरिया कोर्ट’ पर पर्दा डाल रही बंगाल पुलिस? महिला की बर्बर पिटाई का Video हटाने को कहा, राजदीप सरदेसाई की चुप्पी पर...

सड़क पर एक महिला को पीटने की वीडियो आई तो बंगाल पुलिस ने आरोपित को पकड़ा और फिर उनपर एक्शन लेना शुरू किया जिन्होंने घटना की वीडियो शेयर की।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -