Friday, October 18, 2024
Homeदेश-समाजनेता के बेटे ने स्कूटी सवार महिला को कुचल कर मार डाला, 100 मीटर...

नेता के बेटे ने स्कूटी सवार महिला को कुचल कर मार डाला, 100 मीटर तक बोनट पर घसीटा: पिता हिरासत में, आरोपित कार लेकर फरार

पति-पत्नी स्कूटी से मछली खरीदने मंडी में गए थे। यहाँ से लौटते हुए एक तेज रफ़्तार BMW ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

महाराष्ट्र के मुम्बई से हिट एन्ड रन का मामला सामने आया है। यहाँ BMW चला रहे व्यक्ति ने एक स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई है। BMW मिहिर शाह नाम का व्यक्ति चला रहा था जो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पदाधिकारी का बेटा बताया जा रहा है। घटना रविवार (7 जुलाई, 2024) की है। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना मुंबई के वर्ली इलाके की है। यहाँ के कोलीवाड़ा इलाके के रहने वाले प्रदीप मछली बेच कर अपने परिवार को चलाते हैं। उनकी पत्नी कावेरी इस कारोबार में उनका हाथ बँटाती थीं। रविवार को पति-पत्नी स्कूटी से मछली खरीदने मंडी में गए थे। यहाँ से लौटते हुए एक तेज रफ़्तार BMW ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहाँ पर कावेरी ने दम तोड़ दिया जबकि प्रदीप का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने केस दर्ज कर के मामले की जाँच शुरू कर दी है। जाँच में निकल कर आया है कि हादसे के समय कार मिहिर शाह नाम का एक व्यक्ति चला रहा था। कार की स्पीड तय मानक से काफी ज्यादा थी। टक्कर लगने से कावेरी लगभग 100 मीटर तक कार की बोनट पर ही लटकी रह गईं। इसके बावजूद भी मिहिर ने कार नहीं रोकी। मिहिर शाह के पिता राजेश शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के पदाधिकारी हैं। घटना के बाद मिहिर शाह कार ले कर फरार हो गया।

पुलिस ने मिहिर के पिता राजेश शाह को हिरासत में ले लिया है। BMW राजेश के ही नाम पर रजिस्टर्ड है। फरार मिहिर की तलाश की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गुजरात के गिर-सोमनाथ में तोड़े जो इस्लामिक ढाँचे (दरगाह+मस्जिद) वे अवैध: सुप्रीम कोर्ट को प्रशासन ने बताया क्यों चला बुलडोजर, मुस्लिम बता रहे थे...

गिर-सोमनाथ में मस्जिद-दरगाह गिराने में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना नहीं हुई है, यह वहाँ के कलेक्टर ने कहा है।

‘बहराइच के दरिंदों का हो गया इलाज’: जिस अब्दुल हमीद के घर हुई रामगोपाल मिश्रा की हत्या, उसके 2 बेटों का नेपाल बॉर्डर पर...

बहराइच पुलिस ने रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित रिंकू उर्फ सरफराज खान और तालिब उर्फ सबलू का एनकाउंटर कर दिया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -