Sunday, September 8, 2024
Homeराजनीति'अचानक नवीन पटनायक का स्वास्थ्य गिरने के पीछे षड्यंत्र, कराएँगे जाँच': PM मोदी का...

‘अचानक नवीन पटनायक का स्वास्थ्य गिरने के पीछे षड्यंत्र, कराएँगे जाँच’: PM मोदी का ऐलान, जानिए कौन हैं VK पांडियन जो कंट्रोल करते हैं ओडिशा CM के काँपते हाथ-पाँव

तमिलनाडु के रहने वाले VK पांडियन ने कालाहांडी के धरमगढ़ के सब-कलक्टर के रूप में 2002 में काम किया था। 2007 में वो मयूरभंज के DM बने।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को आजकल सार्वजनिक मंचों पर सहज नहीं देखा जा रहा है, जिसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि पूर्व IAS अधिकारी VK पांडियन ही सरकार और पार्टी का सारा कामकाज देख रहे हैं, नवीन पटनायक को उन पर पूरा भरोसा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें व अंतिम चरण से पहले ओडिशा के मयूरभंज, बालासोर और केंद्रपारा में ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ओडिशा CM के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई।

ओडिशा में लोकसभा व विधानसभा चुनाव के साथ हो रहे हैं, पिछले 24 वर्षों से यहाँ BJD की सरकार है और नवीन पटनायक मुख्यमंत्री हैं। उनके पिता बीजू पटनायक भी एक बार 60 के दशक में और फिर 90 के दशक में राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वो एक कुशल पायलट भी हुआ करते थे। नवीन पटनायक के बारे में कहा जाता है कि उन्हें उड़िया तक ठीक से नहीं आती और ओडिशा का भौगोलिक ज्ञान भी उन्हें ठीक से नहीं है, लेकिन उनकी पार्टी का जनाधार राज्य में मजबूत रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजकल नवीन बाबू के सभी शुभचिंतक बहुत चिंता में हैं, वो ये देख कर बहुत परेशान हैं कि पिछले 1 वर्ष में नवीन बाबू की तबीयत अचानक से इतनी कैसे बिगड़ गई? उन्होंने कहा कि वर्षों से नवीन बाबू के करीबी रहे लोग उनसे मिलते हैं तो ओडिशा CM की तकलीफ की चर्चा करते हुए बताते हैं कि अब वो खुद से कुछ नहीं कर पा रहे हैं। बकौल पीएम मोदी, करीबियों का मानना है कि नवीन पटनायक की तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “नवीन पटनायक की तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई षड्यंत्र है क्या? ये ओडिशा के लोगों को जानने का अधिकार है। कहीं इसमें उस लॉबी का तो हाथ नहीं है न, जो नवीन बाबू के नाम पर पर्दे के पीछे ओडिशा में सत्ता भोग रहे हैं? इस रहस्य से पर्दा उठना ज़रूरी है। इसकी जाँच आवश्यक है, इसीलिए 10 जून के बाद ओडिशा में भाजपा सरकार की विजय होगी तो हमारी सरकार एक स्पेशल कमिटी का गठन करेगी और ये जाँच करेगी कि अचानक नवीन बाबू की तबीयत क्यों गिरती जा रही है, उनकी तबीयत के साथ ये क्या हो रहा है। सारे तथ्य खोज कर निकाले जाएँगे।”

मयूरभंज के बाद बालासोर में भी पीएम मोदी ने ये बातें दोहराई। उन्होंने जनता से भी पूछा कि नवीन पटनायक का स्वास्थ्य अचानक गिरने की जाँच होनी चाहिए कि नहीं, सारी सच्चाई सामने आनी चाहिए कि नहीं। VK पांडियन ने अक्टूबर 2023 में BJP ज्वाइन की थी। वो 2000 बैच के ओडिशा कैडर के अधिकारी हैं जो नवीन पटनायक के निजी सचिव भी रहे हैं। दिल्ली में पढ़ाई-लिखाई के बाद उन्होंने पंजाब में बतौर IAS नौकरी की, फिर एक उड़िया लड़की से शादी के बाद ओडिशा पहुँचे।

तमिलनाडु के रहने वाले VK पांडियन ने कालाहांडी के धरमगढ़ के सब-कलक्टर के रूप में 2002 में काम किया था। 2007 में वो मयूरभंज के DM बने। किसानों और विकास से जुड़े कार्यों को लेकर उन्हें राष्ट्रपति सम्मान भी मिला। 2011 में वो ओडिशा सीएम के सचिव बने। कई वीडियो में उन्हें कभी नवीन पटनायक के काँपते हाथों तो कभी काँपते पाँवों को नियंत्रित करते हुए देखा जा सकता है। 77 वर्षीय नवीन पटनायक के बाद उन्हें ही BJD में उनका उत्तराधिकारी माना जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ग्रामीण और रिश्तेदार कहते थे – अनाथालय में छोड़ आओ; आज उसी लड़की ने माँ-बाप की बेची हुई जमीन वापस खरीद कर लौटाई, पेरिस...

दीप्ति की प्रतिभा का पता कोच एन. रमेश को तब चला जब वह 15 वर्ष की थीं और उसके बाद से उन्होंने लगातार खुद को बेहतर ही किया है।

शेख हसीना का घर अब बनेगा ‘जुलाई क्रांति’ का स्मारक: उपद्रव के संग्रहण में क्या ब्रा-ब्लाउज लहराने वाली तस्वीरें भी लगेंगी?

यूनुस की अगुवाई में 5 सितंबर 2024 को सलाहकार परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इसे "जुलाई क्रांति स्मारक संग्रहालय" के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -