Homeदेश-समाजहिंदू प्रेमी से शादी करना चाहती थी शीबा, भाइयों ने गला दबाकर मार डाला:...

हिंदू प्रेमी से शादी करना चाहती थी शीबा, भाइयों ने गला दबाकर मार डाला: शव गंगनहर में फेंका, सूफियान और महताब गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंदू लड़के से प्यार करने के कारण शीबा नाम की मुस्लिम लड़की को उसके भाइयों ने हत्या कर दी। यह बात उसके भाइयों को पसंद नहीं आई और उसे घुमाने के बहाने गाजियाबाद लेकर आए। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को मुरादनगर के गंगनहर में फेंक दिया।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंदू लड़के से प्यार करने के कारण शीबा नाम की मुस्लिम लड़की को उसके भाइयों ने हत्या कर दी। यह बात उसके भाइयों को पसंद नहीं आई और उसे घुमाने के बहाने गाजियाबाद लेकर आए। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को मुरादनगर के गंगनहर में फेंक दिया।

दरअसल, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के अंतर्गत आने वाले रुड़की जिले की 17-18 साल की शीबा एक स्थानीय हिंदू लड़के से प्यार करती थी। यह बात उसके भाइयों- 21 साल के सूफियान और 24 साल के महताब को पसंद नहीं आई। परिजनों ने उसे दिल्ली में चचेरे भाई के पास भेज दिया। हालाँकि, यहाँ भी वह फोन के जरिए अपने प्रेमी के संपर्क में थी।

यह बात उसके चचेरे भाई महताब को पता चली तो उसने सूफियान को बताया। इसके बाद दोनों ने मिलकर शीबा की हत्या की योजना बनाई। दोनों शीबा को घुमाने के बहाने गाजियाबाद में मुरादनगर गंगनहर के पास लेकर आए। यहाँ उन्होंने शीबा की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को गंगनहर में फेंक दिया।

DCP (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने बताया, “दोनों आरोपित वारदात को अंजाम देकर पैदल ही लौट रहे थे। इसी दौरान वहाँ गश्त कर रही पुलिस की फैंटम टीम ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ के दौरान दोनों सकपका गए। दोनों को संदिग्ध पाकर पुलिस उन्हें मुरादनगर थाने लेकर आई गई। यहाँ पर उन्होंने अपनी बहन की हत्या की बात कबूल की।”

DCP ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनकी बहन की प्रेम-प्रसंग के चलते सामाज में उनकी बेइज्जती हो रही थी। इसलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी। DCP यादव के अनुसार, शीबा को ऑटो में लेकर दोनों भाई दिल्ली से कस्बा मुरादनगर गंगनहर तक आए थे। इसके बाद लगभग डेढ़ किलोमीटर तक गंगनहर की पटरी पर पैदल चले। इस दौरान मौका पाकर उन्होंने शीबा की हत्या कर दी।

शीबा का सगा भाई सूफियान मजदूरी करता है, जबकि चचेरा भाई महताब दिल्ली में ऑटो चलाता है। DCP यादव ने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक के सैंडल, कपड़े, आधार कार्ड और गमछा बरामद किया गया है।

गंगनहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक लाश बरामद नहीं हो पाई है। इसके लिए NDRF, SDRF और पुलिस की टीमों को लगाया गया है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -