ममता बनर्जी की पार्टी TMC में अलग-थलग नजर आ रही है। पार्टी के 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर अलग व्यवस्था की माँग की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे चौंकाने वाली बात है कि इन सांसदों में सयनी घोष का भी नाम है, जिन्हें ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है।
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सायोनी घोष को TMC ने ‘फायर-ब्रांड’ नेता के तौर पर पेश किया था। वह मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर चुनाव में चमकी थीं। चुनाव प्रचार के दौरान सायोनी घोष का ‘काबा-मदीना’ गाना काफी वायरल हुआ था। लोग उन्हें ममता बनर्जी की छवि वाला नेता बता रहे थे।
अब पार्टी के बागी सांसदों में सायोनी घोष का भी नाम है। सायोनी घोष का जाने से TMC को बड़ा झटका लगेगा। पहले ही पार्टी के बड़े-बड़े सांसद अलग हो चुके हैं। इनमें ममता बनर्जी की करीबी सांसद सुष्मिता देव भी शामिल है, जिन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से जाकर मुलाकात की। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सुष्मिता देव जल्द ही BJP ज्वाइन कर सकती हैं।

