अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के कैनेडी हॉल में आयोजित मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मंच से जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे लगवाए। आजादी के बाद पहली बार है जब प्रदेश सरकार के किसी मंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रम में AMU परिसर के भीतर इस तरह धार्मिक उद्घोष किए गए।
Uttar Pradesh minister Dinesh Pratap Singh raised “Jai Shri Ram” slogans during an event held at Aligarh Muslim University (AMU), according to reports.
— The Observer Post (@TheObserverPost) June 12, 2026
The occasion was a seminar organised for the Agra Aligarh division to mark the completion of 12 years of the Narendra Modi… pic.twitter.com/1jLtvk4vre
उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात मंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता के जयकारे से की। अपने संबोधन के दौरान मंत्री ने कहा कि अलीगढ़ की धरती का अपना गौरव और पहचान है और यहाँ भारतीय संस्कारों और संस्कृति के संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएँगे।
कार्यक्रम के दौरान दिनेश प्रताप सिंह ने कृषि विकास और बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार जिलों में 16 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 70 परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रगतिशील किसान दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा का काम करते हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर राहुल गाँधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा, “वे एक्सीडेंटल एमपी हैं। उनकी बातों को भी नोटिस नहीं लेता है। उनकी नागरिकता और योग्यता पर प्रश्न चिह्न लगा हुआ है। वे भारत के नागरिक है या नहीं है। न्यायालय में इसका परीक्षण कर रहा है।”

