पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी फ्रांसीसी (French) बीवी और पाँच बच्चों को पिछले 12 साल से एक बदहाल कमरे में बंधक बनाकर रखा हुआ था।
इस दौरान सभी के साथ लगातार मारपीट और क्रूरता की जा रही थी। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब उनका एक बेटा किसी तरह घर से भागकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुँचा। शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम ने खैबर पख्तूनख्वा के सुदूर पहाड़ी इलाके बारा में स्थित घर पर छापा मारा।
A French girl, swept away by love, married a Pakistani Muslim boy and went with him to Pakistan. The love-struck French girl spent 12 years in solitary confinement and her love for the Muslim ended in a horrific way. pic.twitter.com/ZXEQulK341
— Peace counselor (@CounselorPeace) June 23, 2026
पुलिस को वहाँ 54 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक सिल्वी यास्मीना और उनके बच्चे एक बेहद छोटे और टूटे-फूटे कमरे में बंद मिले। उन सभी के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे, जो सालों से हो रही पिटाई को बयाँ कर रहे थे।
पुलिस ने सभी को सुरक्षित बचाकर पेशावर के एक शेल्टर होम में भेज दिया है। अब यह परिवार वापस फ्रांस लौटने की तैयारी कर रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वे लोग साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान आए थे। तभी से उसके पाकिस्तानी मियाँ ने पूरे परिवार को घर में कैद कर दिया था।
बच्चों को स्कूल जाने तक की इजाजत नहीं थी। उनका बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह कट चुका था। आरोपित मियाँ पहले ऑस्ट्रेलिया में गैरकानूनी रूप से रह रहा था, जहाँ साल 2003 में दोनों की शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की जाँच कर रही है।

