Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयभारतीय भैंस ने बांग्लादेश में मचाई तबाही: एक महिला की मौत, 7 घायल -...

भारतीय भैंस ने बांग्लादेश में मचाई तबाही: एक महिला की मौत, 7 घायल – भैंस के खिलाफ FIR दर्ज

थाना इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि गाँव गौरंगोला की 65 वर्षीय महिला सफ़िया बेगम पत्नी मुख्तार हुसैन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

भारत से बांग्लादेश की सीमा में अचानक से एक भैंस चली गई। उसने सीमा के निकटवर्ती गाँव में ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच अस्पताल में भर्ती कराने से पहले ही एक बांग्लादेशी महिला ने दम तोड़ दिया। इस के बाद बांग्लादेश पुलिस ने भारतीय भैंस को हिरासत में लेकर उसके ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है।

द डेली स्टार न्यूज़ की ख़बर के मुताबिक ओसीए ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि भारत से एक भैंस पुटिया सीमा क्षेत्र के निकट से प्रवेश कर गई। पुटिया गाँव को पार करने के बाद भैंस ने नजदीकी गाँव गौरंगोला में घुसकर ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस दौरान भैंस ने गाँव में काफी देर तक तांडव मचाया, जिसमें गाँव के करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को कमिला के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया। हालाँकि अभी तक सभी घायलों के नामों की जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं संबंधित थाना इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी बीच गाँव गौरंगोला की 65 वर्षीय महिला सफ़िया बेगम पत्नी मुख्तार हुसैन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Pak में दूध, अंडे, मुर्गी, भैंस-बकरी से आएगा इंकलाब: आर्थिक परेशानियों का इमरान खान ने दिए 5 समाधान

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।

हर दिन नई माँग, हर जवाब पर नई शर्त: राहुल गाँधी ने प्रोटेस्ट के नाम पर शुरू किया प्रोपेगेंडा, अपने ‘पेपर लीक’ इतिहास का...

कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी ने छात्रों की माँग का समर्थन करते हुए पीसी किया और पीएम मोदी ने माफी की माँग की। लेकिन कॉन्ग्रेस राज में पेपर लीक पर कभी किसी ने इस्तीफा नहीं दिया।
- विज्ञापन -