Homeदेश-समाजएसिड फैक्ट्री में गैस लीक होने से 7 लोगों की मौत, मालिक इजहारुल फरार

एसिड फैक्ट्री में गैस लीक होने से 7 लोगों की मौत, मालिक इजहारुल फरार

इस फैक्ट्री में रंगाई के लिए केमिकल का इस्तेमाल होता था। इसके बगल में एक केमिकल फैक्ट्री भी थी। जहाँ एक टैंकर से फैक्ट्री के बगल में कुछ केमिकल बहाया गया था और उसी केमिकल के हवा के संपर्क में आने के कारण जहरीली गैस बनी।

उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले के चंदनपुर गाँव की एक एसिड फैक्ट्री में आज (फरवरी 6, 2020) सुबह गैस लीक होने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 पुरुष, 1 महिला व 3 बच्चे थे। इनमें 5 लोग एक ही परिवार से थे।

जानकारी के मुताबिक इस फैक्ट्री में रंगाई के लिए केमिकल का इस्तेमाल होता था। इसके बगल में एक केमिकल फैक्ट्री भी थी। जहाँ एक टैंकर से फैक्ट्री के बगल में कुछ केमिकल बहाया गया था और उसी केमिकल के हवा के संपर्क में आने के कारण जहरीली गैस बनी। जिसकी चपेट में आने के कारण 7 लोग और 5 कुत्तों समेत मवेशियों की जान चली गई। हालाँकि, काफी मशक्क्त के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें जाँच के लिए अंदर पहुँच गईं हैं। लेकिन इलाके में केमिकल की गंध फैलने से लोग दहशत में आ गए हैं।

जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी के मुताबिक इस घटना के बाद फैक्ट्री मालिक की तलाश की जा रही है। मालिक का नाम इजहारुल है। साथ ही इस बात की जाँच की जा रही है कि इस फैक्ट्री को चलाने के लिए लाइसेंस था या नहीं, ये अवैध है या वैध।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार ने बताया कि केमिकल के हवा के संपर्क में आने के कारण जहरीली गैस बनी। जिसके कारण गार्ड के पूरे परिवार समेत 7 लोगों की जान गई। इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान कानपुर निवासी अतीक (50), पत्नी सायरा (40), बेटी आयशा (12), बेटा अफरोज (8), फैशल (18 माह) के रूप में हुई। इसके अलावा दो अन्य मृतकों की पहचान पहलवान और मामा के रूप में हुई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -