Homeदेश-समाजनागौर के बाद अब राजस्थान के बाड़मेर में युवक के प्राइवेट पार्ट में रॉड...

नागौर के बाद अब राजस्थान के बाड़मेर में युवक के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने का आरोप, VIDEO वायरल

पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि उसके गुप्तांग में सरिया (रॉड) डाला गया और उसे तड़पते हुए मरणासन्न हालत में फेंक कर चले गए। जानकारी के अनुसार यह मामला ग्रामीण थाना क्षेत्र के भादरेश गाँव का है।

राजस्थान के नागौर (Nagaur) जिले में एक दलित युवक की बर्बर पिटाई और गुप्तांग में पेंचकस डालने का मामला उजागर होने के दो ही दिन बाद अब बाड़मेर से भी एक युवक को ऐसी ही यातनाएँ दिए जाने की खबरें आ रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोबाइल चोरी के आरोप में पहले एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़ा और फिर बेहद बर्बर तरीके से उसे यातनाएँ दी गईं।

पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि उसके गुप्तांग में सरिया (रॉड) डाला गया और उसे तड़पते हुए मरणासन्न हालत में फेंक कर चले गए। जानकारी के अनुसार यह मामला ग्रामीण थाना क्षेत्र के भादरेश गाँव का है। यहाँ ग्रामीण थाना पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक तीन आरोपितों ने 22 साल के मुस्लिम युवक की पिटाई की और उसके बाद उसके गुप्तांग में लोहे की रॉड डाल दी। बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक पर मोबाइल चोरी करने का आरोप था। यह मामला एक महीना पुराना है, जो सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया।

पीड़ित के भाई मजीद ने बताया कि उसने सोशल साइट्स पर अपने भाई को दो तीन युवकों द्वारा मारने का वीडियो देखा तो भाई को फोन किया, जिसके बाद उसको पूरी घटना की जानकारी मिली और फिर उसने गुरुवार रात को मोतीसिंह, भरत सिंह और हिगलाज के खिलाफ ग्रामीण थाने में केस दर्ज करवाया। मजीद ने आरोप में लिखवाया है कि इन तीन लोगों ने मेरे भाई की पिटाई की और उसके बाद प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालकर यातनाएँ दीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -