Homeदेश-समाजअभी प्यार से बताया जा रहा, फिर सख्ती से बताया जाएगा: दंगाइयों को चेता...

अभी प्यार से बताया जा रहा, फिर सख्ती से बताया जाएगा: दंगाइयों को चेता रही दिल्ली पुलिस का Video

मंगलवार रात राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल ने भी सीलमपुर सहित कई प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। इस दौरान उनके साथ पुलिस कमिश्‍नर अमूल्‍य पटनायक भी थे।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रविवार से शुरू हुई हिंसा में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 250 से अधिक जख्मी हैं। बुधवार को करावल नगर, भजनपुरा, जाफराबाद, भजनपुरा, कबीर नगर, सीलमपुर जैसे इलाकों में तनावपूर्ण शांति देखने को मिल रही है। हालात पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए पुलिस पुलिस और सशस्त्र बलों के जवानों ने कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया है।

कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। ऐसा ही एक विडियो सीलमपुर से सामने आया है। इसमें पुलिस माइक से घोषणा करते हुए कह रही है, “सीलमपुर में एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। कोई भी व्यक्ति यहाँ नज़र न आए। अभी तो तुम्हें प्यार से बताया जा रहा है, फिर सख्ती से बताया जाएगा। सभी अपनी दुकानें बंद कर दो यहाँ से।”

इससे पहले मंगलवार रात राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल ने भी सीलमपुर सहित कई प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। इस दौरान उनके साथ पुलिस कमिश्‍नर अमूल्‍य पटनायक भी थे। दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है। हालत पर काबू पाने के लिए पुलिस को खुली छूट दी गई है। चार इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया था। इसमें सबसे संवेदनशील मौजपुर, जाफराबाद, करावल नगर और बाबरपुर शामिल हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -