Homeदेश-समाजJ & K: ऐतिहासिक सिटी चौक बना 'भारत माता चौक', सर्कुलर रोड चौक का...

J & K: ऐतिहासिक सिटी चौक बना ‘भारत माता चौक’, सर्कुलर रोड चौक का नाम हुआ ‘अटल जी चौक’

“मैंने करीब चार महीने पहले आम सभा में एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें जनता की माँग पर 'सिटी चौक' का नाम बदलकर 'भारत माता चौक' रखने की माँग की गई थी।” उन्होंने कहा कि उस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया और सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक कर दिया गया है।

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में अहम बदलाव शुरू हो गए हैं। केंद्र सरकार के कई कानूनों को लागू करने के बाद अब जम्मू के दो चौक का नाम बदला गया है। जम्मू नगर निगम (जेएमसी) ने शहर के ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदलकर ‘भारत माता चौक’ कर दिया है और सर्कुलर रोड चौक का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में ‘अटल जी चौक’ कर दिया है।

बीजेपी के नेतृत्व वाले जम्मू नगर निगम की आम सभा ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर दिया। हर साल सिटी चौक पर गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया जाता है। इसलिए बीजेपी के नेता कई सालों से इस चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक करने की माँग कर रहे थे। बीजेपी की वरिष्ठ नेता और जेएमसी की उप महापौर पूर्णिमा शर्मा ने बताया, “मैंने करीब चार महीने पहले आम सभा में एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें जनता की माँग पर ‘सिटी चौक’ का नाम बदलकर ‘भारत माता चौक’ रखने की माँग की गई थी।” उन्होंने कहा कि उस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया और सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक कर दिया गया है।

डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा के निर्देश पर इन चौराहों पर बोर्ड लगा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द कुछ और चौराहों के नाम भी बदल दिए जाएँगे। नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक में दो दिन पहले ही तवी नदी पर बने चौथे पुल के नजदीक भगवती नगर चौक का नाम बदल कर बाबा अमरनाथ जी चौक रखने का फैसला लिया गया है और यहाँ पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की साढ़े आठ फुट ऊँची प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल चुकी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर में 37 केंद्रीय कानून को लागू करने की मंजूरी दी थी। इसमें भारतीय दंड संहिता और अपराध प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) समेत कई अहम कानून शामिल हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -