Homeराजनीतिकानपुर: कोरोना हॉटस्पॉट में सपा MLA इरफान सोलंकी ने लगाया मजमा, देखें Video

कानपुर: कोरोना हॉटस्पॉट में सपा MLA इरफान सोलंकी ने लगाया मजमा, देखें Video

बैठक कानपुर के चमनगंज एरिया में हुई। यह इलाका हॉटस्पॉट है। स्थानीय लोगों ने विधायक इरफान सोलंकी से शिकायत की थी कि पुलिस इस क्षेत्र में जबरन सख्ती कर रही है। लोगों की शिकायत पर विधायक स्थानीय लोगों से मिलने पहुँच गए। विधायक को देखकर बड़ी संख्या में उनके चारों तरफ लोगों की भीड़ जमा हो गई।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कोरोना हॉटस्पॉट इलाके में सपा विधायक इरफान सोलंकी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाते हुए बैठक करने का मामला सामने आया है। बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपा MLA इरफान सोलंकी रास्ते में बिछी कुर्सियों पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। विधायक के साथ कुछ पुलिस वाले भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विधायक के आस-पास सैकड़ों की संख्या में लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाते हुए खड़े नजर आ रहे हैं।

यह बैठक कानपुर के चमनगंज एरिया में हुई। यह इलाका हॉटस्पॉट है। स्थानीय लोगों ने विधायक इरफान सोलंकी से शिकायत की थी कि पुलिस इस क्षेत्र में जबरन सख्ती कर रही है। लोगों की शिकायत पर विधायक स्थानीय लोगों से मिलने पहुँच गए। विधायक को देखकर बड़ी संख्या में उनके चारों तरफ लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इसकी जानकारी जैसे ही चमनगंज पुलिस को हुई तो सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए। सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि स्थानीय लोगों ने विधायक को गलत सूचना दी थी। उन्हें अवगत कराया गया कि 45 दिनों से क्षेत्र में हॉटस्पॉट लगा है। 19 मई को भी एक कोरोना का पेसेंट सामने आया था। इस स्थिति में हॉटस्पॉट नहीं हटाया जा सकता है। 21 दिनों बाद ही हॉटस्पॉट को ग्रीन जोन में बदला जा सकता है।

वहीं विधायक का कहना है कि स्थानीय लोगों ने बताया था कि 45 दिनों से हॉटस्पाट बना हुआ है। इस सूचना पर मैं वहाँ गया था। मैं हॉटस्पॉट के भीतर नहीं गया था बाहर से ही लोगों से बात की थी। पुलिस ने जब सही जानकारी दी तो मैं वहाँ से वापस लौट आया था।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ में बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जाहिद के बेटे के निकाह में सोशल डिस्टेंसिग और लॉकडाउन का जमकर मखौल उड़ाया गया था। निकाह में बार बालाओं का डांस हुआ। मामला 26 मई, 2020 का है। कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जाहिद व अन्य के खिलाफ FIR दर्ज किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केरल में एलोहिम ग्लोबल वर्शिप सेंटर के पादरी बिनु वझामुट्टोम पर नाबालिगों से मारपीट, बंधक बनाकर जबरदस्ती काम कराने के आरोप: ईसाई नेता के...

केरल के पथानामथिट्टा में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पादरी बिनू वझामुट्टोम के गिरफ्तारी की माँग की है।

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।
- विज्ञापन -