Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयजोरदार धमाके से दहला पेरिस: रक्षा मंत्रालय ने कहा- राफेल विमान गुजरने से पैदा...

जोरदार धमाके से दहला पेरिस: रक्षा मंत्रालय ने कहा- राफेल विमान गुजरने से पैदा हुआ सुपरसॉनिक बूम बनी वजह

रिपोर्ट के अनुसार, जोरदार धमाके जैसी आवाज राफेल विमान के गुजरने से पैदा हुए सुपरसॉनिक बूम के चलते हुई। फ्रांस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने भी इसी बात की पुष्टि की है कि यह आवाज सोनिक बूम के चलते ही पैदा हुई थी।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में बुधवार (30 सितंबर, 2020) को एक तेज धमाके सी आवाज ने पूरे शहर को दहला दिया।

अधिकांश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेरिस में एक बड़े धमाके जैसी तेज आवाज सुनी गई है।

प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि यह एक जेट प्लेन के साउंड बैरियर टूटने की वजह से हुआ धमाका था।

पेरिस में तेज धमाके सी आवाज आने के बाद लोगों के होश उड़ गए। धमाके की दहशत इतनी थी कि जो जहाँ था, वहीं ठहर गया। लोगों को समझने में देर लगी कि आखिर हुआ क्या?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जोरदार धमाके जैसी आवाज राफेल विमान के गुजरने से पैदा हुए सुपरसॉनिक बूम के चलते हुई। फ्रांस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने भी इसी बात की पुष्टि की है कि यह आवाज सोनिक बूम के चलते ही पैदा हुई थी।

गौरतलब है कि किसी सुपरसॉनिक फाइटर विमान के सॉनिक बूम की आवाज तब सुनी जाती है जब वह सुनने वाले शख्‍स से 65 से 80 किलोमीटर दूर से गुजरा हो। यह आवाज इतनी तेज होती है कि खिड़कियों के शीशे तक चटख जाते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -