Homeबड़ी ख़बर'देशहित' में मायावती भूलीं 'गेस्टहाउस काण्ड'; त्रिवेदी ने कहा सपा-बसपा बचा रही है ज़मीन

‘देशहित’ में मायावती भूलीं ‘गेस्टहाउस काण्ड’; त्रिवेदी ने कहा सपा-बसपा बचा रही है ज़मीन

इस गठबंधन को पवित्र कहते हुए मायावती ने इस बात की जानकारी दी कि इस लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

2019 लोकसभा चुनावों को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। हर पार्टी सत्ता में आने के लिए साम-दाम दंड-भेद के तरीके को अपनाने के लिए तैयार है। सपा-बसपा का गठबंधन इस बात का सबसे प्रासंगिक उदहारण है।

इस गठबंधन पर बीजेपी के नेता और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान सामने आया है। सुधांशु ने आत्मविश्वास के साथ सपा-बसपा के गठबंधन को जवाब देते हुए कहा है, “ये दोनों ही पार्टियाँ इस समय बस अपनी राजनैतिक धरातल को बचाए रखने के लिए साथ में आई हैं। एक समय था जब ये दोनों एक दूसरे पर हत्या का आरोप मढ़ती नज़र आती थी।” सुधांशु ने इस फैसले को उनकी मर्जी बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी को पूरा विश्वास है कि चाहे सारी पार्टियाँ भी साथ में आ जाएँ, बीजेपी फिर भी जीतेगी।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने और बहुजन समाज पार्टी ने भाजपा को हराने के लिए 23 सालों से चली आ रही दुश्मनी को खत्म कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी की मुखि़या मायावती ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बँटवारे की घोषणा की। इस गठबंधन को पवित्र कहते हुए मायावती ने इस बात की जानकारी दी कि इस लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा 38-38 सीटों पर चुनावों को लड़ेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने संबोधन की शुरूआत नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए की। मायावती का मानना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नरेंद्र मोदी और अमित शाह की नींदे उड़ जाएँगी। मायावती ने इस गठबंधन पर बात करते हुए कहा कि वो देशहित में लखनऊ गेस्टहाऊस कांड को भुलाकर सपा के साथ एक बार फिर से रिश्ता जोड़ने जा रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।

जूडो में पहली बार गोल्ड, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और पैरा खिलाड़ियों का धमाका: ग्लासगो में भारत के 39 पदकों की पूरी कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
- विज्ञापन -