Homeविविध विषयमनोरंजनपाकिस्तान में ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को मिली हरी झंडी

पाकिस्तान में ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को मिली हरी झंडी

यह फ़िल्म संजय बारू की किताब के आधार पर बनी है। संजय, मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार भी रहे हैं। इस फ़िल्म में संजय बारू का किरदार अक्षय खन्ना द्वारा निभाया जा रहा है।

अनुपम खेर की फ़िल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ जिसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किरदार में दिख रहे हैं, अब पाकिस्तान में भी पर्दों पर दिखाई जाएगी। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी है।

फ़िल्म के निर्माता जयन्तीलाल गड़ा ने इस बात की जानकारी दी कि फ़िल्म पाकिस्तान में 18 जनवरी को रिलीज़ की जाएगी।

उन्होंने अपने बयान में कहा, “पेन स्टूडियो को इस बात को बताते हुए बेहद खुशी हो रही है, कि एक तरह की राजनीति से जुड़ी फ़िल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में हरी झंडी दिखा दी गई है। अब पाकिस्तान के सिनेमा प्रेमी भी इस फ़िल्म का आनंद उठा पाएँगे।”

उन्होंने अपने दिए बयान में कहा – “मैं हमेशा से ही इमरान खान को एक बहादुर क्रिकेटर होने के लिए सराहता था, लेकिन अब उनकी प्रधानमंत्री होने की भी इज़्ज़त करता हूँ। मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूँ। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड अध्यक्ष ने हमारी फ़िल्म को रिलीज़ की अनुमति दी।”

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ भारत में 11 जनवरी को रिलीज़ हो चुकी है। ट्रेलर के आने के साथ ही फ़िल्म कई विवादों से घिर गई थी। जिसकी वज़ह से इसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि ‘बॉलीवुड हंगामा’ के अनुसार फ़िल्म ने 5 दिनों में केवल ₹13.90 करोड़ की कमाई की है।

यह फ़िल्म संजय बारू की किताब के आधार पर बनी है। संजय, मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार भी रहे हैं। इस फ़िल्म में संजय बारू का किरदार अक्षय खन्ना द्वारा निभाया जा रहा है। फ़िल्म की ओवर-ऑल रेटिंग चाहे कुछ भी रही हो, लेकिन कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि मुख्य किरदार में दिख रहे, सभी कलाकारों ने किरदारों को सटीक तरह से निभाने का पूरा प्रयास किया, जिसके लिए वो सराहना योग्य हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत आते ही जिस ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ में गए US के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, वो लगातार विवादों में रहा: जानिए ‘मदर टेरेसा’ की...

मदर टेरेसा की मिशनरीज ऑफ चैरिटी पर सिर्फ जबरन धर्मांतरण कराने के ही नहीं, बल्कि नवजात बच्चों को पैसों के लिए बेचने जैसे आरोप भी लग चुके हैं।

कांसमंडी किले को लेकर पासी समाज और मुस्लिम आमने-सामने: जानें इस्लामी आक्रांता सालार मसूद गाजी से कनेक्शन, जिसे महाराजा सुहैल देव ने गाजर-मूली की...

कांसमंडी किला विवाद की सुलगती आग के पीछे सालार मसूद गाजी का वह क्रूर इतिहास है, जिसने 11वीं शताब्दी में भारत की धरती को लहूलुहान किया था।
- विज्ञापन -