HomeराजनीतिPM मोदी के करीबी पूर्व IAS एके शर्मा बने यूपी BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष,...

PM मोदी के करीबी पूर्व IAS एके शर्मा बने यूपी BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष, राज्य में कोरोना नियंत्रण में रहा अहम योगदान

बीते कुछ समय से ही उन्हें योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा थी। एमएलसी बनने के बाद से ही वो लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय थे और अलग-अलग जिलों में कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए लगातार काम कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी 2021 में प्रशासनिक सेवा से वीआरएस लेकर बीजेपी ज्वाइन किया था।

अरविंद कुमार शर्मा के अलावा भाजपा ने अर्चना मिश्रा और अमित वाल्मीकि को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। बता दें कि बीते कुछ समय से ही उन्हें योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा थी। एमएलसी बनने के बाद से ही वो लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय थे और अलग-अलग जिलों में कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए लगातार काम कर रहे थे।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए उन्हें जाना जाता है। कोरोना रोकथाम में बनारस मॉडल का जिक्र खुद प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं।

मूलरूप से यूपी में मऊ जिले के काझाखुर्द गाँव के रहने वाले 58 वर्षीय अरविंद कुमार शर्मा की स्कूलिंग गाँव से ही हुई थी। इसके अलावा ग्रेजुएशन और पॉलिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया था। वह 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

2001 से पीएम मोदी के साथ हैं शर्मा

वर्ष 2001 में नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम के तौर पर जब शपथ ली थी। तभी से शर्मा उनके साथ हैं। गुजरात में वो सचिव और सीएम के अतिरिक्त प्रमुख सचिव भी रहे थे। उन्हें वाइब्रेंट गुजरात समिट को करवाने के लिए जाना जाता है। इसके बाद 2014 में जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो शर्मा को भी सेंट्रल डेप्युटेशन पर दिल्ली लाया गया।

पार्टी का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि एके शर्मा मऊ से आते हैं, जहाँ उनका खासा वर्चस्व है। उनके आने से पार्टी पूर्वान्चल में काफी मजबूत होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -