Homeदेश-समाजसमीर वानखेड़े करते रहेंगे आर्यन खान ड्रग्स मामले की जाँच: 4 घंटे की पूछताछ...

समीर वानखेड़े करते रहेंगे आर्यन खान ड्रग्स मामले की जाँच: 4 घंटे की पूछताछ के बाद NCB का ऐलान, जमा किए दस्तावेज

“समीर वानखेड़े से आज पूछताछ की गई। उन्होंने मामले से संबंधित दस्तावेज जमा किए जो माँगे गए थे। जरूरत पड़ी तो उनसे और पूछताछ की जाएगी। जब तक उनके खिलाफ पर्याप्त जानकारी नहीं मिलती तब तक वह क्रूज पर ड्रग्स के मामले में जाँच अधिकारी बने रहेंगे।”

आर्यन खान ड्रग्स केस का मामला दबाने के लिए 25 करोड़ की डील के आरोप को लेकर आज NCB की पाँच सदस्यों वाली विजिलेंस टीम ने समीर वानखेड़े से पूछताछ की। चार से साढ़े चार घंटे तक चली इस पूछताछ के बाद समीर वानखेड़े मीडिया से बात किए बिना अपनी गाड़ी में बैठ कर चले गए। एनसीबी की इस टीम का नेतृत्व कर रहे डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर सिंह ने इसके बाद मीडिया से बात की।

ज्ञानेश्वर सिंह ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया, “समीर वानखेड़े से आज पूछताछ की गई। उन्होंने मामले से संबंधित दस्तावेज जमा किए जो माँगे गए थे। जरूरत पड़ी तो उनसे और पूछताछ की जाएगी। जब तक उनके खिलाफ पर्याप्त जानकारी नहीं मिलती तब तक वह क्रूज पर ड्रग्स के मामले में जाँच अधिकारी बने रहेंगे।”

ज्ञानेश्वर सिंह ने 25 करोड़ की इस डील का आरोप लगाने वाले प्रभाकर सैल से कल या परसों (गुरुवार-शुक्रवार) एनसीबी ऑफिस में आकर अपनी बात कहने और केस से संबंधित तथ्यों को रखने का अनुरोध किया। उन्होंने इस मामले में केपी गोसावी से भी अनुरोध किया कि वे आएँ और जाँच में शामिल हों। 

ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा, “प्रभाकर सैल और किरण गोसावी तक हमारा नोटिस नहीं पहुँचा है। मीडिया के माध्यम से हम उन दोनों से यह अनुरोध करना चाहते हैं कि वे आएँ जाँच में शामिल हों और सबूत दें। हमने उपलब्ध पते पर संपर्क करने की कोशिश की। एक का घर बंद था। दूसरा अपने घर पर उपलब्ध नहीं था।” ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा इस केस से जुड़े सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

बता दें कि आर्यन खान ड्रग्स मामले में बड़ा ट्विस्ट तब आया जब इस केस के प्राइम विटनेस केपी गोसावी के बॉडीगार्ड ने बड़ा खुलासा किया। बॉडीगार्ड प्रभाकर सैल ने अपने हलफनामे में बताया कि एनसीबी के दफ्तर में पंचनामा पेपर बताकर खाली कागज में जबरन हस्ताक्षर कराए गए थे। इतना ही नहीं केपी गोसावी व एक अन्य के साथ इस मामले में 25 करोड़ की रिश्वत की भी माँग की गई थी। बाद में यह सौदा 18 करोड़ में तय हुआ था, जिसमें आठ करोड़ रुपए समीर वानखेड़े को देने की बात हो रही थी। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -