Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापुलवामा का बदला: हमले के लिए कार देने वाले आतंकी को एनकाउंटर में सुरक्षाबलों...

पुलवामा का बदला: हमले के लिए कार देने वाले आतंकी को एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में 24 घंटे के अंदर दूसरा एनकाउंटर हुआ है, इसमें जैश के दो आतंकी ढेर हुए हैं। करीब 7 बजे शुरू हुए एनकाउंटर में सेना के एक जवान भी वीरगति को प्राप्त हुए, जबकि दो जवान घायल हुए हैं।

सुरक्षाबलों ने आज अनंतनाग के बिजबेहारा एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को मार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इनमें से एक आतंकी सज्जाद भट है। ये वही सज्जाद भट्ट है, जिसकी कार 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में इस्तेमाल हुई थी। आत्मघाती हमलावर आदिल डार को कार देने के बाद सज्जाद भट खुद भी जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया था। इलाके में एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है।

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में 24 घंटे के अंदर दूसरा एनकाउंटर हुआ है, इसमें जैश के दो आतंकी ढेर हुए हैं।
करीब 7 बजे शुरू हुए एनकाउंटर में सेना के एक जवान भी वीरगति को प्राप्त हुए, जबकि दो जवान घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये एनकाउंटर अनंतनाग के बिजबेहरा के वाघोमा इलाके में हुआ है, जहाँ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सुरक्षा बलों ने जब यहाँ सर्च ऑपरेशन चलाया तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेना की जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी ढेर हुए हैं। मारा गया आतंकी बीते सोमवार (जून 17, 2019) को पुलवामा में सेना की गाड़ी में हुए IED ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था। फिलहाल, सुरक्षाबलों की ओर से पुलवामा और अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आतंकवादियों ने सोमवार (जून 17, 2019) को पुलवामा जिले में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगे एक वाहन के जरिए सेना के एक पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाया था। विस्फोट में 9 जवान और 2 नागरिक घायल हो गए। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह विस्फोट फरवरी में पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले की जगह से कुछ दूरी पर हुआ है, इसमें 40 जवान मारे गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।

मस्जिद का किया बखान, हनुमान मंदिर पर हमले की छिपाई बात: CJP की हिंसक भीड़ को पनाह न मिलने पर राणा अय्यूब जैसों की...

ग्राउंड रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान बताते हैं कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। उन्होंने बैग में पत्थर भर रखा था। इनलोगों ने कनॉट प्लेस के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।
- विज्ञापन -