Homeदेश-समाजमलद्वार (Rectum) में 7.3 KG सोना छिपाकर दुबई से ला रहे थे सूडानी, हैदराबाद...

मलद्वार (Rectum) में 7.3 KG सोना छिपाकर दुबई से ला रहे थे सूडानी, हैदराबाद एयपोर्ट पर 2 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार

इसी अक्टूबर में हैदराबाद एयरपोर्ट पर ही रिचार्जेबल लालटेन में पेस्ट के रूप में लाए जा रहे 6 किलोग्राम से अधिक सोने को बरामद किया गया था। जुलाई में चेन्नई में कस्टम विभाग ने एक व्यक्ति से 1.2 किलोग्राम सोने का पेस्ट के साथ पकड़ा था।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करने के आरोप में शुक्रवार (10 दिसम्बर) को 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी आरोपित सूडान के नागरिक हैं। आरोपितों में 2 पुरुष और 2 महिलाएँ शामिल हैं। ये सभी आरोपित अपनी गुदा (rectum) में सोने को छिपा कर ला रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी आरोपित दुबई से भारत पहुँचे थे। शक के आधार पर अधिकारियों ने रोक कर इनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान इनके पास से 7.3 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 3.60 करोड़ रुपये आँकी गई है। बरामद किए गए सोने को कस्टम एक्ट 1962 के तहत ज़ब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपितों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि इसी अक्टूबर में हैदराबाद एयरपोर्ट पर ही रिचार्जेबल लालटेन में पेस्ट के रूप में लाए जा रहे 6 किलोग्राम से अधिक सोने को बरामद किया गया था। जुलाई में चेन्नई में कस्टम विभाग ने एक व्यक्ति से 1.2 किलोग्राम सोने का पेस्ट के साथ पकड़ा था। उसने भी 810 ग्राम सोना गुदा (Rectum) में छिपा रखा था। खास बात ये है कि वह आरोपित भी दुबई से ही आया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत आते ही जिस ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ में गए US के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, वो लगातार विवादों में रहा: जानिए ‘मदर टेरेसा’ की...

मदर टेरेसा की मिशनरीज ऑफ चैरिटी पर सिर्फ जबरन धर्मांतरण कराने के ही नहीं, बल्कि नवजात बच्चों को पैसों के लिए बेचने जैसे आरोप भी लग चुके हैं।

कांसमंडी किले को लेकर पासी समाज और मुस्लिम आमने-सामने: जानें इस्लामी आक्रांता सालार मसूद गाजी से कनेक्शन, जिसे महाराजा सुहैल देव ने गाजर-मूली की...

कांसमंडी किला विवाद की सुलगती आग के पीछे सालार मसूद गाजी का वह क्रूर इतिहास है, जिसने 11वीं शताब्दी में भारत की धरती को लहूलुहान किया था।
- विज्ञापन -