Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयऑस्ट्रेलिया में हिरासत में लिए गए दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जोकोविच, वीजा भी...

ऑस्ट्रेलिया में हिरासत में लिए गए दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जोकोविच, वीजा भी रद्द किया गया: 3 साल के बैन का खतरा

ऑस्ट्रेलिया के आव्रजन मंत्री एलेक्स हॉक ने कहा है कि जोकोविच के इस रवैये के कारण देश में टीका विरोधी भावना बढ़ सकती है। वे देश में 'नागरिक अशांति' का खतरा हैं। कोरोना के टीके का विरोध करने वाले लोग उन्हें अपने रोल मॉडल की तरह देखते हैं।

विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) खेलने मेलबर्न पहुँचे, लेकिन वहाँ उन्हें आव्रजन हिरासत में ले लिया गया है। जोकोविच पर आरोप है कि उन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण उनकी वीजा दूसरी बार रद्द हो गई है। इसको लेकर उन्होंने शनिवार (15 जनवरी 2022) को हाईकोर्ट में अपील की है। इस मामले में रविवार को सुनवाई होगी। इसके बाद ही तय हो पाएगा कि वो सोमवार से शुरू होने वाले मैच खेलेंगे या उन्हें वापस सर्बिया भेज कर तीन साल के लिए बैन लगाया जाएगा।

इस मामले पर ऑस्ट्रेलिया के आव्रजन मंत्री एलेक्स हॉक ने कहा है कि जोकोविच के इस रवैये के कारण देश में टीका विरोधी भावना बढ़ सकती है। वे देश में ‘नागरिक अशांति’ का खतरा हैं। कोरोना के टीके का विरोध करने वाले लोग उन्हें अपने रोल मॉडल की तरह देखते हैं। उधर जोकोविच ने दलील दी कि वो हाल ही में कोरोना संक्रमित हुए थे। इसलिए उनसे किसी को भी संक्रमण फैलने की आशंका फिलहाल न के बराबर है।

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के टीके के खिलाफ कई रैलियाँ और विरोध प्रदर्शन हुए हैं। टीका नहीं लेने के कारण कम्युनिटी ट्रांसमिशन खतरा है। वहीं, विक्टोरिया प्रांत की सरकार ने 17 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन में सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी है, जिन्हें कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं।

जोकोविच का इससे पहले भी वीजा रद्द हो चुका है। पिछले सप्ताह मेलबर्न पहुँचते ही ऑस्ट्रेलिया सीमा बल ने उनका वीजा रद्द कर दिया गया था। वे ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए निर्धारित कोरोना टीकाकरण के कड़े नियमों से मेडिकल छूट के लिये जरूरी मानदंडों पर वह खरे नहीं उतरते थे। जोकोविच ने सोशल मीडिया पोस्ट में स्वीकार किया था कि उनके यात्रा विवरण में गलती थी, जो कि उनके एजेंट द्वारा की गई मानवीय भूल थी।

पाँच जनवरी को जोकोविच ऑस्ट्रेलिया पहुँचे थे। उस वक्त उनके पूरी तरह वैक्सीनेटेड (Corona Vaccine) नहीं होने के कारण उनके वीज़ा को भी रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) ने 6 जनवरी (गुरुवार) को दी थी। ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) में हिस्सा लेने के लिए पहुँचे जोकोविच को मेलबोर्न एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया था।

बता दें कि 34 साल के जोकोविच फिलहाल पुरुषों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 20 ग्रैंड स्लैम समेत कुल 84 खिताब जीते हैं। उनके पास कुल 1,154 करोड़ रुपये की इनामी राशि है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -