Homeदेश-समाज'पतली गर्लफ्रेंड' के मिलते ही पत्नी के मोटापे से हुआ परेशान, बोला- तलाक, तलाक,...

‘पतली गर्लफ्रेंड’ के मिलते ही पत्नी के मोटापे से हुआ परेशान, बोला- तलाक, तलाक, तलाक!

"मेरे पति की एक पतली गर्लफ्रेंड है। वो मुझसे कहता है कि तुम बहुत मोटी हो और मुझे अच्छी नहीं लगती, मुझे पत्नी के तौर पर कोई दूसरी लड़की चाहिए इसलिए हम तलाक दे रहे हैं।"

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से सोमवार (जुलाई 1, 2019) को ट्रिपल तलाक का एक नया मामला सामने आया। यहाँ फरधान थाना क्षेत्र की रहने वाली शाहीन नाम की मुस्लिम महिला ने पसगवां थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने पति पर आरोप लगाया कि उसने शाहीन को मोटी होने के कारण तलाक दे दिया।

पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में शाहीन ने कहा है कि उनके पति ने उन्हें मोटी और अपने लायक न बताकर तलाक दिया। जिसके बाद ससुराल वालों ने भी उन्हें घर से निकाल दिया।

जानकारी के अनुसार शाहीन की 5 साल की एक बेटी है और वह जब भी अपनी बच्ची को लेकर ससुराल जाती है तो वहाँ उसके पति के घरवाले उसके साथ मारपीट करते हैं और तीन तलाक का हवाला देकर घर से निकाल देते हैं।

शाहीन का आरोप है कि उनके पति का किसी और दुबली औरत के साथ संबंध हैं इसलिए उन्हें मोटी कहकर तलाक दे दिया गया।

आज तक की खबर के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया है, “मेरा पति मुझसे कहता है कि तुम बहुत मोटी हो और मुझे अच्छी नहीं लगती, मुझे पत्नी के तौर पर कोई दूसरी लड़की चाहिए इसलिए हम तलाक दे रहे हैं।” हालाँकि, शाहीन का कहना है कि वह इस तरह के तलाक को नहीं मानती हैं इसलिए अपने पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाने आई है।

बता दें कि इस मामले में लखीमपुर खीरी की एसपी पूनम के अनुसार महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस को भी जाँच के आदेश दे दिए गए हैं, जाँच के बाद आगे कार्रवाई होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM सूर्य घर योजना में लखनऊ बना देश का नंबर-1 सोलर जिला, नागपुर-सूरत को पछाड़ा: समझें कई श्रेणियों में शीर्ष स्थान पाकर कैसे UP...

पीएम सूर्य घर पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल कर अपना परचम लहराया है

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को फायदा ही फायदा, कच्चे तेल की कम कीमतों से मिलेगी महँगाई से राहत-मजबूत होगा रुपया: समझें विकास की...

अमेरिका-ईरान शांति समझौता भारत के लिए हर मोर्चे पर एक 'मास्टरस्ट्रोक' साबित होने जा रहा है। भारत के लिए साल 2026 की यह सबसे सकारात्मक खबर है।
- विज्ञापन -