Homeदेश-समाज'भारत में आ गया है कोरोना का XE वेरिएंट': डर फैलाने में लगा मीडिया,...

‘भारत में आ गया है कोरोना का XE वेरिएंट’: डर फैलाने में लगा मीडिया, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया खंडन

बीएमसी के कम‍िश्‍नर इकबाल स‍िंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया था क‍ि बीएमसी के कस्तूरबा अस्पताल और पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में जीनोमिक सीक्वेंसिंग के दौरान लैब में 376 सैंपल की टेस्‍ट‍िंग की गई।

देश भर में कोरोना महामारी की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच मुंबई के नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बुधवार (6 अप्रैल 2022) को दावा किया कि शहर में कोरोना वायरस के नए XE वैर‍िएंट का एक मामला सामने आया है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुंबई में मिले वैरिएंट को XE वैरिएंट मानने से साफ इनकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक INSACOG के जीनोमिक विशेषज्ञों ने अपनी जाँच में पाया है कि यह वैरिएंट XE वैरिएंट की जीनोमिक तस्वीर से बिल्कुल अलग है।

हालाँकि, बीएमसी के कम‍िश्‍नर इकबाल स‍िंह ने इस बात का दावा करते हुए बताया था क‍ि बीएमसी के कस्तूरबा अस्पताल और पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में जीनोमिक सीक्वेंसिंग के दौरान लैब में 376 सैंपल की टेस्‍ट‍िंग की गई। इसमें से 230 सैंपल मुंबई के लोगों के थे। 230 में से 228 सैंपल में ओमीक्रॉन मिला है, जबकि एक सैंपल में कप्पा वैरिएंट और एक मरीज में XE वैरिएंट मिला है। बीएमसी ने बताया क‍ि 230 कोरोना संक्रमितों में से 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। संक्रम‍ितों में 9 मरीज ऐसे भी हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराक ली थी, वहीं 12 मरीज ऐसे भी हैं ज‍िनको वैक्सीन नहीं लगी है।

बताया जा रहा है कि कोरोना का नया म्यूटेंट वैरिएंट XE ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक हो सकता है। XE ओमिक्रॉन के दो सब लीनेज BA.1 और BA.2 का रीकॉम्बिनेंट स्ट्रेन है। इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी चिंता व्यक्त कर चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -