Homeदेश-समाजउदयपुर के हनुमान मंदिर में बिन अनुमति घुसे नाजिम-जाकिर गिरफ्तार, नॉन वेज बनाकर हड्डियाँ...

उदयपुर के हनुमान मंदिर में बिन अनुमति घुसे नाजिम-जाकिर गिरफ्तार, नॉन वेज बनाकर हड्डियाँ परिसर में फेंकते थे : देखें वीडियो

मंदिर में बिन अनुमति के घुसकर नॉनवेज बनाने के इस मामले पर एक वीडियो सामने आई है। इसमें मंदिर की छत पर सिलेंडर गैस और चूल्हे पर बर्तन रखा दिखाई दे रहा। बर्तन को खोल कर दिखाए जाने पर नॉनवेज जैसा कुछ दिखता है।

राजस्थान के उदयपुर में एक हिन्दू मंदिर की छत पर 2 मुस्लिम युवकों द्वारा माँसाहार बनाने की खबर है। आरोपितों के नाम ज़ाकिर हुसैन और नाजिम शेख बताए जा रहे हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने माँस खाने के बाद हड्डियों को मंदिर के परिसर में ही फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। घटना शुक्रवार (6 मई 2022) की है।

भाजपा नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने मंदिर का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मामले पर ध्यान देने की अपील की है। वीडियो में गेट पर ‘जय श्री राम’ लिखे मंदिर के आगे पुलिस बल तैनात दिख रहा है। मंदिर की छत पर सिलेंडर गैस और चूल्हे पर बर्तन रखा दिखाई दे रहा। बर्तन को खोल कर दिखाए जाने पर नॉनवेज जैसा कुछ दिखता है।

इंडिया न्यूज़ की खबर के मुताबिक, “आरोपित लगभग 15 दिनों से मंदिर की छत पर रह रहे थे। इस दौरान वो लगातर नॉनवेज बना कर खा रहे थे। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पार्षद कुसुम पवार को दी थी। लोगों के साथ पहुँच कर पार्षद ने वो सभी सामान सड़क पर फिंकवा दिए। बाद में मंदिर परिसर को पानी से धुलवाया गया। पकड़े गए दोनों आरोपितों के बारे में स्थानीय लोगों का मानना है कि वो बिहार से सड़क बनाने के लिए बुलाए गए मजदूर हैं। आरोपितों को पहले भी मंदिर परिसर से जाने की चेतावनी दी गई थी लेकिन वो नहीं माने। नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी दोनों आरोपितों को नहीं पहचानते। पकड़े गए आरोपित ने छत पर माँस बनाना कबूल किया है।”

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक केस भूपालपुरा थाने में दर्ज हुआ है। आरोपितों पर धारा 295 के तहत केस दर्ज हुआ है। मंदिर अलीपुर इलाके के सामुदायिक भवन के पास बना है। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोग मंदिर के आगे जमा हो कर विरोध कर रहे थे। मामले में शिकायत पार्षद कुसुम ने दी है। DSP जनरैल सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -