Homeराजनीतिपूर्व PM चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर BJP में शामिल, अगले साल पहुँच सकते...

पूर्व PM चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर BJP में शामिल, अगले साल पहुँच सकते हैं राज्यसभा

बताया जाता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी परंपरागत सीट बलिया से टिकट नहीं मिलने के कारण नीरज समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे थे। उन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर आज (जुलाई 16, 2019) आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। एक दिन पहले ही उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। राज्यसभा में वे
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

उन्होंने भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद उन्होंने भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

गौरतलब है 50 वर्षीय नीरज शेखर 2 बार लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के निधन के बाद 2007 में बलिया सीट से पहली बार जीत हासिल की थी और बाद में वो 2009 में फिर से सांसद निर्वाचित हुए थे। 2014 में हार का मुँह देखने के बाद समाजवादी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया। उनका कार्यकाल 2020 में समाप्त होने वाला था, लेकिन उन्होंने पहले ही इस्तीफ़ा दे दिया। बताया जा रहा है भाजपा 2020 में उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेज सकती है।

खबरों के मुताबिक वह 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी परंपरागत सीट बलिया से टिकट माँग रहे थे। कहा जा रहा है कि टिकट न मिलने से वह नाराज़ चल रहे थे। हालाँकि उन्होंने इस इस्तीफ़े के पीछे ऐसे कोई वजह खुलकर नहीं बताई है, अपने इस कदम के पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।

दिल्ली की हवा के आँकड़ों में इतना झोल क्यों? कहीं 143, कहीं 343 तो कहीं 3000 पार

दिवाली के बाद दिल्ली में AQI कहीं 143 तो कहीं 3000 दिखा। जानिए सरकारी स्टेशनों और प्राइवेट ऐप के आँकड़ों में इतना फर्क क्यों आता है।
- विज्ञापन -