Homeदेश-समाजनाबालिग बेटे पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं दबंग, जान से मारने की...

नाबालिग बेटे पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं दबंग, जान से मारने की भी देते हैं धमकी: हिंदू किसान ने लगाई मदद की गुहार

इमलहरा गाँव में रहने वाले किसान शेरपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि दूसरे संप्रदाय से जुड़े लोग उनके साथ दबंगई करते हैं। वे अब तक कई लोगों को डरा-धमकाकर उनका धर्म परिवर्तन करा चुके हैं। ये लोग उनके परिवार पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला अलीगढ़ के थाना चंडौस क्षेत्र के गाँव इमलहरा का है। यहाँ एक गरीब किसान ने अपने ही गाँव के दूसरे संप्रदाय से जुडे़ लोगों पर नाबालिग बेटे को धर्म परिवर्तन के लिए धमकाने और 27 बीघा जमीन हड़प लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अमर उजाला के मुताबिक, किसान ने इस मामले में एसडीएम गभाना और चंडौस पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, एसडीएम व पुलिस ने यह मामला संज्ञान में न आने और इस प्रकार की शिकायत नहीं मिलने का दावा किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, इमलहरा गाँव में रहने वाले किसान शेरपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि दूसरे संप्रदाय से जुड़े लोग उनके साथ दबंगई करते हैं। वे अब तक कई लोगों को डरा-धमकाकर उनका धर्म परिवर्तन करा चुके हैं। ये लोग उनके परिवार पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं।

किसान का आरोप है कि दबंग उसके नाबालिग बेटे को धमका रहे हैं और उसके हिस्से की 27 बीघा जमीन को हड़प लेने की धमकी दे रहे हैं। जब उन्होंने इन दबंगों का विरोध किया तो उन्होंने किसान के पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी दी।

चंडौस के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक का कहना है कि इस मामले में पीड़ित किसान की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की लिखित व मौखिक शिकायत नहीं मिली है। उधर, गभाना की एसडीएम भावना विमल ने कहा, “किसान की ओर से अभी तक कोई प्रार्थना पत्र या शिकायत का मामला संज्ञान में नहीं आया है। इस इलाके में पुलिस व राजस्व टीम को भेजकर जाँच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”

बता दें कि हिंदू सेना के प्रदेश महामंत्री कुलदीप पंडित ने इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए दबंगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP के मेडिकल कॉलेजों में धर्मांतरण पर सख्त योगी सरकार, बनेंगे विशेष निगरानी सेल: जानें- इनका काम और कैसे कॉलेजों में चलता है मुस्लिम...

KGMU और SGPGI जैसे यूपी के मेडिकल कॉलेजों में लव जिहाद और धर्मांतरण पर अंकुश लगाने के लिए राज्यपाल पटेल ने निगरानी सेल बनाने के निर्देश कॉलेजों को दिए हैं।

बीफ का शौकीन और ध्रुव राठी का ‘फैन’: जानें- कौन है जैनों के खिलाफ हिंदुओं को भड़काने चला प्रसाद वेदपाठक, पहलगाम के ‘इस्लामी जिहाद’...

प्रसाद वेदपाठक ने मुंबई में जैन मुनियों के लिए बने सफेद रास्ते को कहा 'जैन जिहाद'। पढ़ें- पूरा विवाद, परंपरा और वेदपाठक का विवादित रिकॉर्ड।
- विज्ञापन -