HomeराजनीतिBJP ने कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाला, उन्नाव रेप मामले में आरोपित है...

BJP ने कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाला, उन्नाव रेप मामले में आरोपित है यह विधायक

30 जुलाई को आरोपित बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी ने निलंबित कर दिया था। बीजेपी पर इस मामले को लेकर चौतरफा दबाव था।

उन्नाव रेप मामले में BJP ने कड़ा फैसला लेते हुए विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाल दिया है। बुधवार (1 अगस्त, 2019) को जब अचानक से बीजेपी के उत्‍तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को दिल्ली बुलाया गया, तभी से यह कयास लगाया जा रहा था कि रेप आरोपित विधायक कुलदीप सेंगर पर गाज गिर सकती है।

बीजेपी पर इस मामले को लेकर चौतरफा दबाव था। यह दबाव न सिर्फ विरोधी पार्टियों की ओर से था बल्कि पार्टी के भीतर भी लोग सेंगर को निकाले जाने पर सहमत थे। उन्नाव मामले में उधर सुप्रीम कोर्ट ने भी कड़ा फैसला लेते हुए संबंधित सभी केस की सुनवाई दिल्ली में करने का आदेश सुना दिया है।

आपको बता दें कि 30 जुलाई को आरोपित बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी ने निलंबित कर दिया था। तब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया था कि पार्टी कभी भी सेंगर को बचाने के पक्ष में नहीं रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -