Homeराजनीति'कश्मीर में किसी को कोई डर नहीं, तिरंगा लेकर मजे से घूम रहे लोग':...

‘कश्मीर में किसी को कोई डर नहीं, तिरंगा लेकर मजे से घूम रहे लोग’: राहुल गाँधी की यात्रा में योगेंद्र यादव ने मोदी सरकार की कर दी तारीफ

"आप आज देखिए, ये लगभग उत्सव बन गया है। तमाम लोग तिरंगा लेकर घूम रहे हैं, अपने-अपने तरीके से।"

कॉन्ग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अहम भूमिका निभा रहे ‘स्वराज इंडिया’ के संस्थापक योगेंद्र यादव ने खुद एक तरह से मोदी सरकार के अच्छे कार्यों का बखान कर दिया है। राहुल गाँधी ने यात्रा के समापन के दौरान जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर राष्ट्रध्वज तिरंगा झंडा फहराया। अब ‘इच्छाधारी आंदोलनजीवी’ कहे जाने वाले योगेंद्र यादव ने एक वीडियो में बताया है कि कैसे जम्मू कश्मीर में अमन का राज है और आतंकियों का अब कोई भय नहीं रहा।

योगेंद्र यादव ने कहा, “यही वो लाल चौक है। वैसे इस पूरे इलाके को लाल चौक कहा जाता है और इसे घंटाघर कहा जाता है, लेकिन भारत के बाक़ी लोगों के लिए यही लाल चौक है। ऐसा माना जाता है कि ये काफी खतरनाक जगह है और यहाँ पर आकर कोई तिरंगा नहीं लहरा सकता – ऐसी बातें की जाती हैं। और आप आज देखिए, ये लगभग उत्सव बन गया है। तमाम लोग तिरंगा लेकर घूम रहे हैं, अपने-अपने तरीके से।”

उन्होंने ‘ सार्वजनिक उत्सव’ बताते हुए इसकी पुष्टि की कि वहां सुरक्षा बल मौजूद हैं और किसी को किसी प्रकार का डर नहीं है। योगेंद्र यादव ने कहा कि किसी को ये डर नहीं है कि तिरंगा झंडा को देख कर कोई आएगा और उन्हें गोली मार देगा। उन्होंने ये भी बताया कि बिना सुरक्षा के सुबह से घूमने के बावजूद उन्हें कोई डर महसूस नहीं हुआ। योया ने ये भी कहा कि कुछ नहीं है, लोग मजे से घूम रहे हैं और माहौल शांत है।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ समापन के दौरान इसीलिए भी विवादों में है, क्योंकि राहुल गाँधी का कटआउट वहाँ तिरंगे झंडे से ज्यादा ऊँचा देखा गया। लोग पूछ रहे हैं कि या भारत के फ्लैग कोड का उल्लंघन है या नहीं। लाल चौक पर भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी कई वर्ष पहले तिरंगा फहरा चुके हैं, जब उनके साथ तब भाजपा संगठन की जिम्मेदारी देख रहे नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। तब मोदी ने आतंकियों को ललकारते हुए कहा था कि लाल चौक पर झंडा फहराने से कोई नहीं रोक सकता।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

रेनबो वॉरियर्स से कॉकरोच तक: गोवा में धारा 39A का असली रंग और वैचारिक जड़ें

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -