Homeदेश-समाजछात्रों को क्लास से निकाल 2 टीचरें पढ़ती थीं नमाज, Video वायरल होने पर...

छात्रों को क्लास से निकाल 2 टीचरें पढ़ती थीं नमाज, Video वायरल होने पर बवाल: NCPCR ने माँगा रशीदिया स्कूल से जवाब, कहा- ऐसी गतिविधि नहीं करनी चाहिए

भोपाल के जहाँगीराबाद क्षेत्र के रशीदिया स्कूल में 2 महिला टीचरों पर आरोप है कि वो क्लास में नमाज पढ़ रहीं थीं। नमाज़ से पहले उन्होंने अपनी क्लास में पढ़ रहे सभी बच्चों को बाहर निकाल दिया था। वहीं उसी स्कूल में बाकी क्लास के अन्य टीचर सामान्य तौर पर पढ़ाई करवाते मिले।

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक सरकारी स्कूल के अंदर नमाज़ पढ़ने का मामला सामने आया है। यह नमाज़ 2 टीचरों द्वारा बच्चों को क्लास से बाहर निकाल कर पढ़ी गई है। जानकारी के मुताबिक ऐसा हर दिन होता रहता है। मामला मंगलवार (28 फरवरी 2023) को प्रकाश में आया। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेज कर मामले में जवाब तलब किया है।

दैनिक भास्कर के मुताबिक, मामला भोपाल के जहाँगीराबाद क्षेत्र में आने वाले मॉडल सीएम राइज रशीदिया स्कूल का है। यहाँ की 2 महिला टीचरों पर आरोप है कि वो क्लास में नमाज पढ़ रहीं थीं। नमाज़ से पहले उन्होंने अपनी क्लास में पढ़ रहे सभी बच्चों को बाहर निकाल दिया था। वहीं उसी स्कूल में बाकी क्लास के अन्य टीचर सामान्य तौर पर पढ़ाई करवाते मिले। बताया जा रहा है कि दोनों टीचर की ये रोज की हरकत थी। मंगलवार को किसी ने इसका वीडियो बना लिया। दावा किया गया है कि दोनों टीचर हर दिन बच्चों को बाहर कर के नमाज़ पढ़ती हैं। शुक्रवार यानी जुमे के दिन उसी स्कूल कैम्पस में बच्चों को भी नमाज़ पढ़ाई जाती है।

बताते चलें कि जिस रशीदिया स्कूल में नमाज़ पढ़ने की जानकारी सामने आई है उसे मध्य प्रदेश में सीएम राइज के तौर पर पहले स्कूल के रूप में चुना गया था। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने नोटिस भेज कर संबंधित अधिकारियों से जवाब माँगा है। 1 मार्च 2023 को किए गए अपने ट्वीट में प्रियांक ने लिखा, “बच्चों की पढ़ाई के मूल कार्य को रोक कर इस तरह की गतिविधि नहीं करनी चाहिए।”

गौरतलब है कि अक्टूबर 2021 में भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने वहाँ के केंद्रीय विद्यालय में नमाज़ होने का आरोप लगा कर आपत्ति दर्ज करवाई थी। तब उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्रीय विद्यालय में अवैध मस्जिद भी बनी है जहाँ बाहरी लोग नमाज़ पढ़ने आया करते हैं। भाजपा सांसद ने इसे स्कूल की छात्राओं के लिए असुरक्षित बताया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -