Homeविविध विषयमनोरंजनहिंदू भारतीय महिला से शादी कर बहुत कुछ सीखा, बेटी को भी दूँगा शिक्षा:...

हिंदू भारतीय महिला से शादी कर बहुत कुछ सीखा, बेटी को भी दूँगा शिक्षा: निक जोनस ने बताया प्रियंका चोपड़ा से कैसे मिली ‘प्रेरणा’

"ईश्वर के साथ मेरा गहरा रिश्ता है। लेकिन मैंने अभी एक किताब में पढ़ा है कि ईश्वर ने एक नहीं, बल्कि कई अवतार लिए हैं। एक हिंदू भारतीय महिला से शादी करने के बाद मैंने उसके धर्म, संस्कृति और आस्था के बारे में बहुत कुछ सीखा है, जो बेहद प्रेरणादायक है।"

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) को आपने कई बार भारतीय परंपराओं का अनुसरण करते देखा होगा। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने हिंदू भारतीय महिला से शादी के बाद मिली प्रेरणादायक सीख के बारे में बताया है। साथ ही कहा है वह अपनी बेटी मालती मैरी की पर​वरिश ईसाई और हिंदू धर्म के अनुसार करेंगे।

डैक्स शेपर्ड के साथ पोडकास्ट चैनल आर्मचेयर एक्सपर्ट (Armchair Expert) पर बात करते हुए निक ने कहा, “ईश्वर के साथ मेरा गहरा रिश्ता है। लेकिन मैंने अभी एक किताब में पढ़ा है कि ईश्वर ने एक नहीं, बल्कि कई अवतार लिए हैं। एक हिंदू भारतीय महिला से शादी करने के बाद मैंने उसके धर्म, संस्कृति और आस्था के बारे में बहुत कुछ सीखा है, जो बेहद प्रेरणादायक है। हम एक ऐसे बच्चे की परवरिश कर रहे हैं, जिसमें बाइबिल के सिद्धांत और हिंदू धर्म के तत्व होंगे। हम अपनी बेटी को दोनों धर्म के महत्व को बताएँगे।”

कुछ दिन पहले निक जोनस प्रियंका के साथ रिलायंस के एक इवेंट में शामिल होने के लिए भारत आए थे। यहाँ पैपराजी ने उन्हें जीजू कहकर बुलाया था। बीबीसी के एक चैट शो में उन्होंने इस बारे में भी बात की है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि प्रियंका से शादी के बाद भारत में बहुत सारे लोग उन्हें ‘जीजू’ कहकर बुलाते हैं। अमेरिकी सिंगर ने कहा, “हम (मैं और मेरी वाइफ) हाल ही में एक कल्चरल इवेंट के लिए मुंबई गए थे। यह अंबानी परिवार का बड़ा इवेंट था। इस दौरान रेड कार्पेट पर सभी फोटोग्राफर मुझे ‘जीजू’ कह रहे थे।”

बता दें कि निक और प्रियंका चोपड़ा 2018 में शादी के बंधन में बँधे थे। उनकी बेटी मालती मैरी का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। दोनों ने सोशल मीडिया पर वेलकम बेबी का मैसेज शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -