Homeविविध विषयमनोरंजनमाँ बन गईं प्रियंका चोपड़ा: 39 साल की एक्ट्रेस ने लिया सरोगेसी का सहारा,...

माँ बन गईं प्रियंका चोपड़ा: 39 साल की एक्ट्रेस ने लिया सरोगेसी का सहारा, इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशी

प्रियंका चोपड़ा ने हालाँकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि सरोगेसी के जरिए उनके घर कोई बेटा आया है या बेटी।

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा माँ बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने शुक्रवार (21 जनवरी 2022) देर रात सोशल मीडिया पर वेलकम बेबी का मैसेज शेयर कर इसकी जानकारी दी। शादी के 3 साल बाद सरोगेसी के जरिए माँ बनी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा:

“हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस खास मौके पर आप हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें, क्योंकि हम अपने परिवार पर फो​कस करना चाहते हैं। धन्यवाद।”

इस पोस्ट के अंत में प्रियंका चोपड़ा ने एक हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। हालाँकि, अभी तक यह नहीं बताया गया है कि सरोगेसी के जरिए उनके घर कोई बेटा आया है या बेटी।

नेटिजन्स बॉलीवुड स्टार्स प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए हुमा कुरैशी ने ​लिखा, “ये अद्भुत है! प्रियंका बधाई।” वहीं पूजा हेगड़े ने लिखा, “बधाई हो, आप सभी को ढेर सारा प्यार।”

‘द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बेबी प्लानिंग को लेकर कहा था कि वो अकेले ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। प्रियंका ने उसी शो में यह बताया था कि वो निक जोनास के साथ बेबी प्लान कर रही हैं।

प्रियंका बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस हैं, जो पिछले तीन महीने में सरोगेसी के जरिए माँ बनी हैं। इससे पहले 17 नवंबर 2021 को प्रीति जिंटा भी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की माँ बनी थीं। बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रेटी हैं, जो सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं।

शाहरुख खान के बेटे अबराम का जन्म भी 2013 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। आमिर खान के घर दिसंबर 2011 में सेरोगेसी के जरिए बेटे आजाद खान का जन्म हुआ था। सोहेल खान, करण जौहर, तुषार कपूर, एकता कपूर, शिल्पा शेट्टी के अलावा मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह वर्ष 2017 में सरोगेसी के जरिए दो बेटों कृषांग और रयान के माता पिता बने थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -