Homeराजनीतिकेजरीवाल ने नजीब के परिवार को दिए ₹5 लाख और सरकारी नौकरी, कपिल मिश्रा...

केजरीवाल ने नजीब के परिवार को दिए ₹5 लाख और सरकारी नौकरी, कपिल मिश्रा ने कहा- आतंकी बनो, इनाम पाओ

“केजरीवाल ने लापता जेएनयू छात्र नजीब के परिवार को 5 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी दी। चर्चा में है कि नजीब आईएसआईएस (ISIS) में शामिल हो गया है। दिल्ली में हर साल 8,000 बच्चे लापता हो जाते हैं। उनके माता-पिता का क्या कसूर है, सिर्फ हिन्दू होना? केजरीवाल केवल जिहादी और नक्सलियों को ही पैसा देगा? ये कैसा कानून, ये कैसी सरकार।”

दिल्ली वक्फ बोर्ड ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के लापता छात्र नजीब अहमद की माँ को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद और उसके भाई को नौकरी देने के तुरंत बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल से पूछा है कि राज्य सरकार लापता हुए अन्य छात्रों के परिवार को मुआवजा क्यों नहीं दे रही है?

ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में कपिल मिश्रा ने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने लापता जेएनयू छात्र नजीब अहमद के परिवार को 5 लाख रुपए और उनके भाई को सरकारी नौकरी प्रदान की है। मिश्रा ने सवाल किया कि राज्य सरकार ने अन्य लापता बच्चों के परिवारों को मुआवजा क्यों नहीं दिया?

कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, “केजरीवाल ने लापता जेएनयू छात्र नजीब के परिवार को 5 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी दी। चर्चा में है कि नजीब आईएसआईएस (ISIS) में शामिल हो गया है। दिल्ली में हर साल 8,000 बच्चे लापता हो जाते हैं। उनके माता-पिता का क्या कसूर है, सिर्फ हिन्दू होना? केजरीवाल केवल जिहादी और नक्सलियों को ही पैसा देगा? ये कैसा कानून, ये कैसी सरकार।”

एक अन्य पोस्ट में कपिल मिश्रा ने लिखा, “केजरीवाल सरकार की नई स्कीम – आतंकवादी बनो, इनाम पाओ। 5 लाख रुपए और सरकारी नौकरी। दिल्ली में 5 साल में 40,000 बच्चे खोए। उनमें से केवल एक पर केजरीवाल मेहरबान। नजीब के बारे में चर्चा है कि वो आतंकवादी बन चुका है। फिर केजरीवाल सिर्फ एक परिवार पर मेहरबान क्यों?”

सोमवार (सितंबर 30, 2019) को दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और AAP विधायक अमानतुल्ला खान ने ट्वीट किया, “आज हमने दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड में 3 साल पहले JNU से ग़ायब छात्र नजीब की माँ को 5 लाख रुपए की मदद और नजीब के भाई हसीब को पक्की नौकरी दी और 200 ज़रूरतमंद परिवारों को मदद दी।”

गौरतलब है कि नजीब 15 अक्टूबर, 2016 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। आरोप है कि जेएनयू कैंपस से गायब होने से एक दिन पहले नजीब के साथ कुछ स्टूडेंट्स की झड़प हुई थी। हालाँकि, सीबीआई का कहना है कि किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि के सबूत नहीं मिले।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता से ज्यादा अभिषेक बनर्जी से क्यों नाराज है बंगाल? सत्ता, घोटालों और अहंकार की राजनीति ने कैसे बनाया जनता के गुस्से का सबसे...

बंगाल में TMC की करारी हार के बाद जनता का सबसे बड़ा निशाना ममता बनर्जी के भतीजे और राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी बने हैं।

आज जहाँ से पकड़ा गया है आतंकी मोहम्मद शेख, वहीं के रहने वाले थे बाटला हाउस एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकी: ‘आतंक की नर्सरी’...

यूपी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाकर Target Killing की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। अब वो आतंकी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
- विज्ञापन -