Homeदेश-समाजजाति गिनने वाले बिहार से कमाने पंजाब आए सुशील मंडल, फिर भी पेट भरने...

जाति गिनने वाले बिहार से कमाने पंजाब आए सुशील मंडल, फिर भी पेट भरने को पड़े लाले तो तीन बेटियों को दूध में जहर देकर मार डाला

सुशील और उसकी पत्नी मंजू देवी ने अपने बचाव में बच्चियों के अगवा होने की झूठी कहानी रची, मगर ये पुलिस के आगे अधिक देर तक टिक नहीं सकी।

पंजाब के जालंधर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जालंधर के कानपुर में बिहार के कटिहार से आया एक दंपती अपने 5 बच्चों, जिसमें 4 बेटियाँ और एक बेटा था, के साथ रहता था। इस दंपती ने अपनी तीन बड़ी बेटियों को जहर मिला दूध पिला दिया और उन्हें बक्से में बंद कर दिया। तीनों बच्चियों की तड़प कर मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपित माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार के कटिहार का रहने वाला है आरोपित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जालंधर के कानपुर में सुशील मंडल अपने परिवार के साथ रहता था। वो बिहार के कटिहार जिले के पोठिया ओपी क्षेत्र में आने वाले डुमर पंचायत का निवासी था और जालंधर में चार साल से मजदूरी करता था। सुशील शराब पीने का आदी था और कमाई कम थी। इस वजह से उसने अपनी तीन बड़ी बेटियों को पत्नी के साथ मिलकर मार डाला, क्योंकि वो पाँचों बच्चों का पालन-पोषण नहीं कर पा रहा था। मरने वाली बच्चियों के नाम अमृता कुमारी (9 वर्ष), साक्षी (7 वर्ष) और कंचन (4 वर्ष) थी।

पुलिस ने जाँच के बाद किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, सुशील और उसकी पत्नी मंजू देवी ने अपने बचाव में बच्चियों के अगवा होने की झूठी कहानी रची, मगर ये पुलिस के आगे अधिक देर तक टिक नहीं सकी। जालंधर के एसएसपी (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर और एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने इस मामले में मीडिया से बातचीत की और बताया कि सूचना पाकर डीएसपी बलवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे थे। उन्होंने शुरूआती जाँच के बाद हत्यारोपी सुशील मंडल और उसकी पत्नी मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया।

रविवार सुबह जहरीला दूध पिलाया

एसएसपी ने बताया कि आरोपित सुशील मंडल शराब का आदी था। उसने रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बच्चियों को जहरीला दूध पिलाकर बक्से में बंद कर दिया और खुद काम पर चला गया। इसमें उसकी पत्नी मंजू देवी ने भी साथ दिया। वो सोमवार को घर छोड़कर भागने वाले थे, लेकिन बक्से की वजह से फँस गए। उन्होंने कहा कि दंपती के बाकी बचे दोनों बच्चों अनुष्का (2 वर्ष) और एक साल के बेटे शनि को चाइल्ड केयर होम भेजा जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -