Homeदेश-समाजपूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर के निजी सहायक रमेश ने की आत्महत्या, 2 दिन...

पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर के निजी सहायक रमेश ने की आत्महत्या, 2 दिन पहले IT ने की थी छापेमारी

आईटी विभाग ने कहा था कि बेंगलुरु में सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज के परिसर में छापेमारी जारी रहेगी। यह मेडिकल कॉलेज जी परमेश्वर से संबंधित ट्रस्ट के जरिए चलाया जाता है। इसके अलावा जी परमेश्वर के भाई के बेटे आनंद के घर पर भी छापा पड़ा था। इस दौरान उनके निजी सहायक रमेश के आवास की भी तलाशी ली गई थी।

कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर के निजी सहायक, रमेश ने कथित रूप से बेंगलुरु के गण भारती क्षेत्र में आत्महत्या कर ली है। यह घटना आयकर विभाग द्वारा वरिष्ठ कॉन्ग्रेस नेता जी परमेस्वर और अन्य के ख़िलाफ़ हुई छापेमारी के दो दिन बाद हुई है। छापेमारी के दौरान विभिन्न परिसरों से करोड़ो रुपए नक़द ज़ब्त किए गए थे।

ग़ौरतलब है कि कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम और कॉन्ग्रेस नेता जी परमेश्वर के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद अब तक 4.52 करोड़ रुपए की नक़दी बरामद हुई थी। बता दें कि कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के क़रीब 30 ठिकानों पर आईटी विभाग ने छापे मारे।

आईटी विभाग ने कहा था कि बेंगलुरु में सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज के परिसर में छापेमारी जारी रहेगी। यह मेडिकल कॉलेज जी परमेश्वर से संबंधित ट्रस्ट के जरिए चलाया जाता है। इसके अलावा जी परमेश्वर के भाई के बेटे आनंद के घर पर भी छापा पड़ा था। इस दौरान उनके निजी सहायक रमेश के आवास की भी तलाशी ली गई थी। ये छापे NEET परीक्षा से जुड़े बहु-करोड़ टैक्स चोरी मामले से संबंधित थे। पहले दिन की छापेमारी में आयकर विभाग के हाथों कई अहम दस्तावेज़ भी लगे थे।

हालाँकि, इस मामले में छापेमारी के पहले दिन जी परमेश्वर का कहना था, “मुझे छापेमारी की जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि वे छापेमारी कहाँ कर रहे हैं। उन्हें तलाशी लेने दें, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। अगर हमारी तरफ से कोई गलती होगी तो इसे सुधारेंगे।”


Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जहाँ फाँसी पर चढ़े थे काकोरी कांड के सेनानी ठाकुर रोशन सिंह, वहाँ 60 साल से चल रहा ‘नेहरू’ अस्पताल: अब नाम बदलने के...

प्रयागराज के SRN अस्पताल का नाम स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर रखने की माँग की जा रही है। इसे लेकर महुआ डाबर संग्राहलय परिवार ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

एक पर हमला तो तीनों देंगे जवाब, पाकिस्तान-सऊदी और तुर्किये का नया रक्षा गठबंधन: जानिए ‘मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट’ के बारे में सब कुछ

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत किसी एक देश पर हमला तीनों पर हमला माना जाएगा।
- विज्ञापन -