Homeदेश-समाजकुम्भ मेले में साधु-संतों से ‘चिलम’ माँगते दिखे बाबा रामदेव

कुम्भ मेले में साधु-संतों से ‘चिलम’ माँगते दिखे बाबा रामदेव

“हम साधुओं ने अपना घर, माँ-बाप सब कुछ बहुत बड़े मकसद की वज़ह से छोड़ा है तो हम धूम्रपान करना क्यों नहीं छोड़ सकते।”

कुम्भ मेला पहुँचे योग गुरू रामदेव ने साधु-संतों से धूम्रपान छोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने वहाँ साधु-संतों से कहा कि हम सब राम और कृष्ण का अनुसरण करते हैं, जिन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी धूम्रपान नहीं किया, तो फिर हमें क्यों ज़रूरत है? हमें क़सम खानी चाहिए कि हम धूम्रपान करना छोड़ देंगे।

उन्होंने कहा, “हम साधुओं ने अपना घर, माँ-बाप सब कुछ बहुत बड़े मकसद की वज़ह से छोड़ा है तो हम धूम्रपान करना क्यों नहीं छोड़ सकते।”

रामदेव ने वहाँ बैठे साधुओं से चिलम इकट्ठा की और उन्हें प्रण दिलाया कि वो सब लोग तंबाकू छोड़ देंगे। रामदेव ने कहा कि वो ये सारी ‘चिलम’ इकट्ठा करके उस म्यूज़ियम में रखेंगे, जिसे वो बनवाएँगे। उन्होंने कहा, “मैं नौज़वानों से तंबाकू और धूम्रपान छुड़वा सकता हूँ तो महात्माओं से क्यों नहीं।”

बता दें कि 55 दिन तक चलने वाला कुंभ मेला 4 मार्च को ख़त्म होगा। एक अंदाज़ के अनुसार, 13 करोड़ श्रद्धालु कुम्भ में भाग ले सकते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जहाँ पहले होते थे दंगे-हत्या, उस UP में कानून-व्यवस्था की बेहतर हुई तस्वीर: NCRB 2024 के आँकड़ों में दिखा बंगाल-तमिलनाडु-केरल-पंजाब से बेहतर माहौल

उत्तर प्रदेश की खासियत यह है कि इतनी अधिक जनसंख्या, अलग-अलग सामाजिक-आर्थिक स्थितियों और बड़े प्रशासनिक ढाँचे के बावजूद वहाँ अपराध दर नियंत्रण में रही।

100 हत्याएँ, 28 रेप, 95 मंदिरों में तोड़फोड़ और ईशनिंदा… बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर नहीं थम रहा जुल्म: 2026 के शुरुआती 4 महीनों...

HRCBM की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 2026 के शुरुआती 4 महीनों के भीतर अल्पसंख्यकों के खिलाफ प्रताड़ना और हिंसा की 505 दर्दनाक घटनाएँ दर्ज हुई।
- विज्ञापन -