Wednesday, June 26, 2024
Homeविविध विषयमनोरंजनहिरोइन सहाना की लाश खिड़की से लटकी हुई, शौहर सज्जाद पुलिस हिरासत में: डेढ़...

हिरोइन सहाना की लाश खिड़की से लटकी हुई, शौहर सज्जाद पुलिस हिरासत में: डेढ़ साल पहले किया था निकाह

सहाना की अम्मी रोते हुए कहती हैं कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है। वो हमेशा (सहाना) रोते हुए कहा करती थी कि वो (सज्जाद) शराब पीकर आता है औऱ नशे में धुत होकर प्रताड़ित किया करता था।

12 मई 2022 की रात करीब 1 बजे होंगे कि केरल के कासरगोड जिले के चेरुवथुर में रहने वाले सहाना के मायके की घंटी घनघना उठती है। काफी देर के बाद उधर से फोन उठता है और सामने से उन्हें बताया जाता है कि सहाना अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वो अपने कमरे में मृत पाई गईं।

मॉडल और एक्ट्रेस सहाना का शव उनके फ्लैट में खिड़की के ग्रिल से लटका मिला। ये वही दिन था, जब सहाना ने अपना 21वाँ जन्मदिन मनाया। लेकिन किसे पता था कि उनका 21वाँ साल उनकी जिंदगी का अंतिम साल होगा।

पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस सहाना अपने शौहर के सज्जाद के साथ कोझिकोड के परंबिल बाजार में किराए के फ्लैट में रहती थीं। गुरुवार को रात के करीब 11 बजे उनके शव को उनके फ्लैट से बरामद किया गया। इस मामले में उनके परिवार ने सहाना के शौहर सज्जाद पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों का निकाह करीब डेढ़ साल पहले हुआ था। बहरहाल इस आरोप के बाद पुलिस ने शुक्रवार (13 मई 2022) को शहाना के शौहर को हिरासत में ले लिया है।

सहाना की अम्मी रोते हुए कहती हैं कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है। वो हमेशा (सहाना) रोते हुए कहा करती थी कि वो (सज्जाद) शराब पीकर आता है औऱ नशे में धुत होकर प्रताड़ित किया करता था। उसकी अम्मी बताती हैं कि सहाना के शौहर के परिवार के लोग भी उसे प्रताड़ित करते थे, जिसके बाद मैंने उसे अलग रहने का सुझाव दिया था। हालाँकि, ये प्रताड़ना कम नहीं हुई। सहाना ने अपनी अम्मी को बताया था कि वो उससे पैसे माँगता था। जो सोने के गहने हमने दी थीं, वो खत्म हो चुकी है। वह अपने जन्मदिन पर हमसे मिलना चाहती थी। सहाना की अम्मी ने ये आरोप लगाया कि सज्जाद सहाना को अपने परिवार को देखने या उन्हें घर में आमंत्रित नहीं करने देगा।

ऐसे घटना का हुआ खुलासा

सहाना जिस फ्लैट में रहती थीं, उसके मकान मालिक उसके पड़ोसी भी थे। उन्हें ही सबसे पहले कुछ गलत होने का आभास उस वक्त हुआ जब उन्होंने सज्जाद को ये कहकर चिल्लाते हुए सुना कि सहाना कोई जबाव नहीं दे रही है। सहाना के मकान मालिक ने ही मीडिया वन को बताया कि उन्होंने देखा था कि सहाना उसकी गोद में लेटी हुई है। उन्होंने ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस सहाना को मेडिकल कॉलेज लेकर गई।

गौरतलब है कि सहाना ने कई सारे ज्वैलरी के विज्ञापन किए थे। करीब डेढ़ साल पहले सज्जाद से उसका निकाह हुआ था। निकाह के पहले सज्जाद कतर में काम करता था, लेकिन बाद में वो वहाँ काम छोड़कर चला आया और घर में रहने लगा। एसीपी के सुदर्शन के मुताबिक, “उसने एक फिल्म में काम किया था, जिसके लिए उसे हाल ही में कुछ पैसे भी मिले थे। इसी को लेकर दोनों में अक्सर लड़ाईयाँ होती थी। कल उसका जन्मदिन था, लेकिन वह देर से आया। सहाना के शौहर का एक औऱ तर्क था कि उसने उसे बाथरूम के अंदर मृत पाया।” पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जाँच की जा रही है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

उधर सुप्रीम कोर्ट में दायर की अर्जी, इधर CBI ने किया गिरफ्तार… 3 दिनों के लिए जाँच एजेंसी की कस्टडी में भेजे गए अरविंद...

अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की थी, इधर CBI ने एक्शन ले लिया। आतिशी और सौरभ भारद्वाज से बताया दलाल विजय नायर का संबंध।

मणिपुर में फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी बना-बना कर बसाए जा रहे घुसपैठिए, कार्रवाई में जुटी सरकार और जाँच एजेंसियाँ:

कुकी-जो समुदाय अपने लिए अलग केंद्र शासित प्रदेश माँग रहा है। 'इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF)' ने अमित शाह से मिल कर ये माँग रखी थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -