Friday, June 28, 2024
Homeविविध विषयअन्यतमिलनाडु के नेता और एक्टर कैप्टन विजयकांत का निधन: DMDK पार्टी के थे मुखिया,...

तमिलनाडु के नेता और एक्टर कैप्टन विजयकांत का निधन: DMDK पार्टी के थे मुखिया, PM मोदी ने जताया दुख

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा नाम और हाल तक DMDK पार्टी के मुखिया रहे 'कैप्टन विजयकांत' का निधन हो गया। वह चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहाँ उन्होंने अंतिम साँस ली।

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा नाम और हाल तक DMDK पार्टी के मुखिया रहे ‘कैप्टन विजयकांत’ का बृहस्पतिवार (28 दिसम्बर, 2023) को निधन हो गया। वह चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहाँ उन्होंने अंतिम साँस ली। वह पूर्व में तमिल सिनेमा के बड़े स्टार रह चुके थे।

71 वर्षीय विजयकान्त का पूरा नाम नारायणन विजयराज अलगारस्वामी था। वह तमिल सिनेमा में 1980 और 1990 के दशक में बड़ा नाम रहे थे। वह 2011 से लेकर 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे थे।

विजयकांत 26 दिसम्बर को चेनई के MIOT अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें साँस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उनका कोविड रिजल्ट भी पॉजिटिव आया था। उन्हें तबियत बिगड़ने के बाद वेंटीलेटर पर रखा गया था। उन्हें इससे पहले भी दो बार कोरोना हो चुका था।

विजयकांत की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने विजयकांत को जनहित में समर्पित रहने वाला राजनेता बताया है। उन्होंने कहा है कि इससे तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा स्थान रिक्त हो जाएगा।

तमिलनाडु भाजपा के मुखिया के अन्नामलाई ने भी दुख जताया है। उन्होंने विजयकांत को तमिल का शानदार कलाकार बताते हुए गरीबों की आवाज बुलंद करने वाला बताया। तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष ई पलानीस्वामी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

विजयकांत: फिल्म से लेकर राजनीति तक ‘कैप्टन’

विजयकांत ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1979 में की थी। उन्हें 1991 में आई एक फिल्म ‘कैप्टन प्रभाकरण’ से कैप्टन का तमगा उनके फैन्स ने दिया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्में दी। उन्होंने अपने करियर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

विजयकांत ने 2005 में अपनी पार्टी देशीय मुरपोक्कु द्रविड़ मुन्नेत्र कड़ग़म का गठन किया था। यह पार्टी राज्य की DMK और AIADMK के विकल्प के तौर पर बनाई गई थी। विजयकांत की पार्टी ने तमिलनाडु में 2011 में जयललिता के साथ गठबंधन करके 29 सीट जीती थी और राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

इसी के परिणाम में 2011 से 2016 के बीच विजयकांत नेता प्रतिपक्ष रहे थे। उनकी पार्टी ने 2014 लोकसभा चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन किया था। हालाँकि, हाल के वर्षों में उनकी पार्टी का कोई ख़ास प्रदर्शन नहीं रहा है। विजयकांत ने 14 दिसम्बर, 2023 को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक का पद की जिम्मेदारी अपनी पत्नी प्रेमलता विजयकांत को दे दी थी।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

T20 World Cup 2024 के खिताबी मुकाबले में भारत, इंग्लैंड को फिरकी के जाल में फंसाकर 68 रनों से हासिल की बड़ी जीत: फाइनल...

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 172 रनों का लक्ष्य रख पूरी इंग्लिश टीम को फिरकी के जाल में फँसाकर महज 103 रनों पर समेट दिया।

हजारों को जेल, लाखों की नसबंदी: जो इमरजेंसी लोकतंत्र पर बनी घाव, उस पर बात नहीं चाहती कॉन्ग्रेस, सत्ता से हुई बाहर लेकिन तानाशाही...

केसी वेणुगोपाल के पत्र ने यह साफ कर दिया है कि कॉन्ग्रेस इमरजेंसी के दौर पर खुद तो बात नहीं ही करना चाहती बल्कि बाकी लोगों को भी इस विषय में चुप करना चाहती है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -