Saturday, September 28, 2024
Homeदेश-समाजगोलीकांड से थर्राया बेगूसराय, बाइक सवारों ने 40 km में 11 को बनाया शिकार:...

गोलीकांड से थर्राया बेगूसराय, बाइक सवारों ने 40 km में 11 को बनाया शिकार: राह चलते लोगों पर बरसाई गोलियाँ, बिहार में लौटा जंगलराज

इस मामले में केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने इस घटना को बिहार का दुर्भाग्य बताया है। उन्होंने कहा, "बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।"

बिहार में अपराध पहले ही चरम पर है और अब बेगूसराय में मंगलवार (13 सितंबर 2022) को हुए गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। यह गोलीकांड में बाइक सवार दो बदमाशों ने 40 किलोमीटर के दायरे में 11 लोगों को गोली मारी है, जिसमें से एक की मौत हो गई है। पुलिस इस मामले की जाँच में जुटी हुई है और दोनों बदमाशों को साइको बता रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाइक सवार दो बदमाशों ने बेगूसराय के आधे दर्जन इलाकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस पूरी घटना में घायल हुए सभी लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि चंदन कुमार नामक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि इन दोनों साइको शूटर्स ने राह चलते लोगों को गोली मारी है। इनमें मल्हीपुर में 2 लोगों को, बरौनी थर्मल चौक के पास 3 लोगों को, बरौनी में 2 लोगों को, तेघड़ा में 2 और बछवाड़ा में भी 2 लोगों को गोली लगी है।

बाइक सवार दोनों बदमाशों के बारे में अब तक कोई भी सूचना सामने नहीं आयी है। फिलहाल, पुलिस फायरिंग के कारणों के बारे में जाँच पड़ताल करने में जुटी हुई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए बाइक सवार बदमाशों की तलाश भी जारी है।

वहीं, इस मामले में केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने इस घटना को बिहार का दुर्भाग्य बताया है। उन्होंने कहा, “बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार के मुख्यमंत्री को भय लगता है ये कहने में कि मैं जंगल राज का हूँ, जिस दिन वे ऐसा कहेंगे, वहाँ के उपमुख्यमंत्री उन्हें सत्ता से हटा देंगे।”

गोलीकांड में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार का कहना है, मोटरसाइकिल में सवार दो लोग लोगों को गोली मार रहे हैं। दोनों साइको किलर प्रतीत हो रहे हैं। सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया है. गाड़ियों की भी तलाशी ली जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे जिले में नाकेबंदी की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नसरल्लाह का आतंक दुनिया से खत्म: इजरायली सेना ने भीषण हमले में हिज़्बुल्लाह चीफ को उड़ाया, बेरूत अटैक में बेटी-भाई की भी मौत

इजरायल ने हिज़्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह को ठिकाने लगा दिया है। इसके लिए उसने 'न्यू ऑर्डर' नाम से स्पेशल ऑपरेशन चलाया।

36 बुलडोजर, 70 ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ सोमनाथ में चला बड़ा अभियान… मस्जिद-ईदगाह समेत कई अवैध ढाँचे ध्वस्त: बवाल करने पर पुलिस ने 70 को...

मजहबी स्थलों जैसे ईदगाह और दरगाह को हटाने के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध करने की कोशिश की, जिसके बाद 70 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -