Homeदेश-समाजनवमी पर CM योगी ने किया कन्या पूजन, गोरखनाथ मंदिर में पखारे कन्याओं के...

नवमी पर CM योगी ने किया कन्या पूजन, गोरखनाथ मंदिर में पखारे कन्याओं के पाँव; दुर्गा पूजा को बताया मातृशक्ति के सशक्तिकरण और सम्मान का पर्व

"ये मेरा सौभाग्य है कि कन्या पूजन के इस अनुष्ठान को संपन्न करने का मुझे अवसर मिला। ये मातृशक्ति के सम्मान और उनके सशक्तिकरण का बहुत अच्छा और सशक्त माध्यम भी है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (23 अक्टूबर, 2023) को गोरखपुर के श्री गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर हवन के साथ शक्ति-स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया।

सीएम योगी इस मौके पर माँ भगवती का रूप में पूजी जाने वाली कन्याओं के सामने याचक बने नजर आए। उन्होंने कन्याओं के चरण पखार कर उनका आर्शीवाद लिया और उन्हें अपने हाथों से प्रसाद खिलाया।

कन्या पूजन के इस पावन अनुष्ठान में सोमवार सुबह सीएम ने मठ के पहले तल पर भोजन कक्ष में श्रद्धा के साथ पीतल की परात में चाँदी के लोटे में जल भरकर नौ कुंवारी कन्याओं के चरण धोए। फिर उनके माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत, दूर्वा का टीका लगाया और उनकी आरती की। इसके साथ ही चुनरी ओढ़ाकर, उपहार और दक्षिणा दी।

इस अवसर सीएम योगी ने प्रार्थना की कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माँ भगवती की कृपा संपूर्ण चराचर जगत पर बनी रहे और सभी का कल्याण हो। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म ने सदैव मातृशक्ति के सम्मान और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया और इसलिए कुँवारी कन्याओं का पूजन किया जाता है।

सीएम योगी ने कहा, “ये मेरा सौभाग्य है कि कन्या पूजन के इस अनुष्ठान को संपन्न करने का मुझे अवसर मिला। ये मातृशक्ति के सम्मान और उनके सशक्तिकरण का बहुत अच्छा और सशक्त माध्यम भी है। जहाँ पूरे प्रदेश में नव दुर्गा के पूजन के कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं वहीं शासन के स्तर पर भी मिशन शक्ति का कार्यक्रम भी बहुत प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है।”

सीएम ने 100 से अधिक कन्याओं और छोटे बालकों को मंदिर की रसोई में पका भोजन अपने हाथों से परोसा। इस तरह से गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखपीठ की परंपरा का निर्वाह किया। इस दौरान उन्होंने नाथ संप्रदाय की परंपरा के मुताबिक बटुक पूजन भी किया। जानकारी के मुताबिक, सीएम 24 अक्‍टूबर को भाजपा की परंपरागत शोभायात्रा में भी शामिल होंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -