Friday, September 13, 2024
Homeदेश-समाजघुमंतू पशुओं की करने जा रहा था हत्या… बदायूँ पुलिस ने 25000 के इनामी...

घुमंतू पशुओं की करने जा रहा था हत्या… बदायूँ पुलिस ने 25000 के इनामी गोतस्कर नजीम को मुठभेड़ के बाद पकड़ा: छुरी, कुल्हाड़ी, तमंचा बराबद

पुलिस के अनुसार, नाजिम और उसके साथी 16 अगस्त को घुमंतू पशुओं की हत्या की योजना बना रहे थे। जैसे ही पुलिस को इस संबंध में पता चला उन्होंने 21 अगस्त को विक्रमपुर चरसौरा मोड़ पर घेराबंदी की।

उत्तर प्रदेश के बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। गोतस्कर की पहचान नाजिम के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद पकड़ा। वहीं उसके दो साथी शकील और मोनिश इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, नाजिम और उसके साथी घुमंतू पशुओं की हत्या की योजना बना रहे थे। जैसे ही पुलिस को इस संबंध में पता चला उन्होंने 21 अगस्त को विक्रमपुर चरसौरा मोड़ पर घेराबंदी की, फिर संदेह होने पर एक टेंपो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर टेंपो रोकने की बजाय वहाँ से भागने लगे। जब पुलिस और एसओजी की टीम ने गोतस्करों का पीछा किया तो उन्होंने इस दौरान फायरिंग भी की।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। इस दौरान नाजिम के पाँव में गोली लगी और वो वहीं गिर गया। जबकि बाकी साथी फरार हो गए। पुलिस ने नाजिम के पास से एक तमंचा, कारतूस, मांस काटने के उपकरण (दो छुरी, कुल्हाड़ी), रस्सा, लकड़ी का गुटका और टेंपो बरामद किया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने नाजिम की गिरफ्तारी पर बताया कि पुलिस ने उस पर पहले 25000 का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। अब उसके फरार साथियों को भी जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस संबंध में बदायूँ पुलिस ने भी ट्वीट किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पुणे में गणपति विसर्जन पर खूब बजेंगे ढोल-नगाड़े, CJI चंद्रचूड़ वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने दी हरी झंडी: NGT ने लगाई थी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने गणपति विसर्जन में ढोल-ताशे की संख्या पर सीमा लगाने वाले करने वाले NGT के एक आदेश पर रोक लगा दी है।

महंत अवैद्यनाथ: एक संत, एक योद्धा और एक समाज सुधारक, जिन्होंने राम मंदिर के लिए बिगुल फूँका और योगी आदित्यनाथ जैसे व्यक्तित्व को निखारा

सन 1919 में जन्मे महंत अवैद्यनाथ को पहले 'कृपाल सिंह बिष्ट' के नाम से जाना जाता था। उन्हें योगी आदित्यनाथ के रूप में अपना उत्तराधिकारी मिला।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -