Homeदेश-समाजघुमंतू पशुओं की करने जा रहा था हत्या… बदायूँ पुलिस ने 25000 के इनामी...

घुमंतू पशुओं की करने जा रहा था हत्या… बदायूँ पुलिस ने 25000 के इनामी गोतस्कर नजीम को मुठभेड़ के बाद पकड़ा: छुरी, कुल्हाड़ी, तमंचा बराबद

पुलिस के अनुसार, नाजिम और उसके साथी 16 अगस्त को घुमंतू पशुओं की हत्या की योजना बना रहे थे। जैसे ही पुलिस को इस संबंध में पता चला उन्होंने 21 अगस्त को विक्रमपुर चरसौरा मोड़ पर घेराबंदी की।

उत्तर प्रदेश के बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। गोतस्कर की पहचान नाजिम के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद पकड़ा। वहीं उसके दो साथी शकील और मोनिश इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, नाजिम और उसके साथी घुमंतू पशुओं की हत्या की योजना बना रहे थे। जैसे ही पुलिस को इस संबंध में पता चला उन्होंने 21 अगस्त को विक्रमपुर चरसौरा मोड़ पर घेराबंदी की, फिर संदेह होने पर एक टेंपो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर टेंपो रोकने की बजाय वहाँ से भागने लगे। जब पुलिस और एसओजी की टीम ने गोतस्करों का पीछा किया तो उन्होंने इस दौरान फायरिंग भी की।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। इस दौरान नाजिम के पाँव में गोली लगी और वो वहीं गिर गया। जबकि बाकी साथी फरार हो गए। पुलिस ने नाजिम के पास से एक तमंचा, कारतूस, मांस काटने के उपकरण (दो छुरी, कुल्हाड़ी), रस्सा, लकड़ी का गुटका और टेंपो बरामद किया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने नाजिम की गिरफ्तारी पर बताया कि पुलिस ने उस पर पहले 25000 का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। अब उसके फरार साथियों को भी जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस संबंध में बदायूँ पुलिस ने भी ट्वीट किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लाला जगत नारायण से लेकर ML मनचंदा तक: खाालिस्तानी आतंकवादियों का निशाना बने पत्रकारों की कहानी

खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर सिर्फ हिंदू पत्रकार ही नहीं थे। अलगाववाद को खारिज करने वाले सिख पत्रकारों को भी गद्दार बताकर मारा गया।

किसी का फोकस ‘अंबेडकरवाद’ पर, किसी का ‘फ्री फिलिस्तीन’ पर: CJP प्रदर्शन से पनपे ‘इंफ्लुएंसर्स’ का अपना-अपना एजेंडा, जानिए कंटेंट की माइनिंग कर कैसे...

CJP प्रदर्शन से चमके मोहम्मद जुनैद, हर्षित, उज्जवल, रिया अहिर और नीशू जैसे तथाकथित इंफ्लुएंसर्स का अपना-अपना एजेंडा है।
- विज्ञापन -