Homeदेश-समाजबिहार में 2 किलोमीटर रेलवे पटरी चोरी: इससे पहले रेल इंजन, पुल, मोबाइल टॉवर...

बिहार में 2 किलोमीटर रेलवे पटरी चोरी: इससे पहले रेल इंजन, पुल, मोबाइल टॉवर और सड़क भी गायब कर चुके हैं चोर

इस मामले में अब तक पुलिस ने पिता-पुत्र अनिल यादव और राहुल कुमार नाम के 2 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। राहुल कुमार चीनी मिल में स्क्रैप कटिंग कर रही कम्पनी में मुंशी का काम करता था।

बिहार के समस्तीपुर जिले में रेलवे लाइन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुई पटरी की लम्बाई लगभग 2 किलोमीटर है। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 2 स्टाफ सस्पेंड कर दिए गए हैं। आरोपितों पर विभागीय जाँच बिठाई गई है जिसमें दोषी पाए जाने पर FIR भी दर्ज की जाएगी। घटना का खुलासा 24 जनवरी 2023 को हुआ था। इस घटना को स्क्रैप घोटाला कहा जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला समस्तीपुर रेल मंडल का है। यहाँ पर काफी समय से लोहट चीनी मिल बंद पड़ी थी। इस मिल में माल ढुलाई के लिए रेलवे लाइन बनाई गई थी। यह लाइन पंडौल रेलवे स्टेशन से मिल को कनेक्ट करती थी। फिलहाल ये रेल लाइन भी बंद चल रही थी। मिल बंद होने के बाद यहाँ मौजूद सामान को टेंडर निकाल कर स्क्रैप के तौर पर नीलाम होना था। इसी स्क्रैप में रेलवे लाइन भी थी। अधिकारियों को खबर मिली कि विभाग के ही कुछ लोगों की मिलीभगत से लगभग 2 किलोमीटर लम्बी रेल लाइन को बिना टेंडर निकाले ही बेच दिया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में चोरी हुई पटरियों की लम्बाई आधे किलोमीटर बताई गई हैं।

रेल अधिकारियों ने जब इन आरोपों की जाँच करवाई तो बात सच निकली। इस मामले का केस भी दरभंगा RPF पोस्ट में दर्ज करवाया गया। शुरुआती जाँच में झंझारपुर आउटपोस्ट के प्रभारी श्रीनिवास के अलावा मधुबनी के जमादार मुकेश कुमार सिंह के नाम सामने आए। इन दोनों पर बिना टेंडर के ही रेल लाइन कुछ कारोबारियों को बेच देने का आरोप है। इस पूरे मामले की विभागीय जाँच करवाई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक जाँच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवा कर कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में अब तक पुलिस ने पिता-पुत्र अनिल यादव और राहुल कुमार नाम के 2 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। राहुल कुमार चीनी मिल में स्क्रैप कटिंग कर रही कम्पनी में मुंशी का काम करता था। स्क्रैप निकालने का काम बियाडा नाम की कम्पनी को मिला है जो नवंबर 2022 से स्क्रैप निकाल रही है। शुरुआत में उसका गाँव में विरोध हुआ था। अब बियाडा कम्पनी चोरी हुए सामान मामले में हाईकोर्ट जाने की तैयारी में बताई जा रही है।

वहीं सुरक्षा बल अब चोरी हुई पटरियों को बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं। इस छापेमारी के दौरान कुछ पटरियाँ लोहट मिल के बगल स्थित बेलाही गाँव में एक व्यक्ति के घर से बरामद हुई हैं। गौरतलब है कि इस घटना से पहले भी बिहार में रेल इंजन, पुल, सड़क और मोबाइल टॉवर चोरी होने के मामले सामने आ चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।
- विज्ञापन -