Saturday, September 21, 2024
Homeदेश-समाजअमेठी के मंदिर में हिन्दू लड़की संग घूम रहा था मुस्लिम युवक, सवाल पूछने...

अमेठी के मंदिर में हिन्दू लड़की संग घूम रहा था मुस्लिम युवक, सवाल पूछने पर बताया फर्जी नाम: महंत ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा, सख्त कार्रवाई की उठाई माँग

मौनी महाराज ने आगे बताया कि एक सोची समझी साजिश के तहत मंदिरों को अपवित्र किया जा रहा है। उनका दावा है कि पकड़े गए युवक की सोच आतंकवाद से प्रेरित है जो छोटी-छोटी हिन्दू बच्चियों को फँसाकर उनके साथ अपराध कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक हिन्दू संत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में संत एक लड़की और लड़के के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनका आरोप है कि वीडियो में दिख रहा लड़का मुस्लिम है जो हिन्दू लड़की के साथ मंदिर परिसर में घूम रहा था। इस हरकत को संत ने लव जिहाद बताते हुए कार्रवाई की माँग उठाई है। घटना शनिवार (21 सितंबर 2024) की है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए लड़का और लड़की को हिरासत में ले लिया है। मामले की जाँच की जा रही है।

यह घटना अमेठी जिले के थानाक्षेत्र गौरीगंज की है। यहाँ के बाबूगंज में सगरा आश्रम आसपास के हिन्दुओं की आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है। इस आश्रम के महंत मौनी महाराज हैं। मौनी महाराज ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उनके बगल चेकदार शर्ट व डैमेज जींस पहने बड़े बाल वाला एक लड़का दिख रहा। लड़के के पीछे काले लिबास में एक लड़की खड़ी है। लगभग 1 मिनट के वीडियो की शुरुआत मौनी महाराज ने लड़के को मुस्लिम और लड़की को हिन्दू बताकर की है।

वीडियो में आगे मौनी महाराज ने आरोप लगाया है कि लड़के ने पहले अपना परिचय हिन्दू के तौर पर देते हुए उनको गुमराह करने का प्रयास किया था। उनका दावा है कि मुस्लिम लड़का दर्शन करने के बहाने मंदिर में आया था पर वो असल में एक लव जिहाद का अपराधी है। बकौल मौनी महाराज आरोपित ने आश्रम के अंदर भी अपराध का प्रयास किया है। इसी वीडियो में जिला प्रशासन से माँग की गई है कि युवक को गिरफ्तार करके उसकी जाँच करवाई जाए। ऑपइंडिया के पास वीडियो मौजूद है।

मौनी महाराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने इसी वीडियो में आगे बताया कि एक सोची समझी साजिश के तहत मंदिरों को अपवित्र किया जा रहा है। उनका दावा है कि पकड़े गए युवक की सोच आतंकवाद से प्रेरित है जो छोटी-छोटी हिन्दू बच्चियों को फँसाकर उनके साथ अपराध कर रहे हैं। मौनी महाराज ने आगाह किया है कि पुलिस ने अगर पकड़े गए लड़के पर कड़ा एक्शन नहीं लिया तो सामाजिक सौहार्द पर गलत असर पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मौनी महाराज ने युवक के परिजनों की भी जाँच कराए जाने की माँग की है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लड़के की हरकतें संदिग्ध हैं। इस वीडियो का अमेठी पुलिस ने संज्ञान लिया है। गौरीगंज क्षेत्र के डिप्टी एसपी अखिलेश वर्मा ने बताया कि लड़के और लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लड़का रायबरेली जिले का रहने वाला है। इन दोनों के परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है। बकौल DSP लड़की के परिजनों से अगर कोई तहरीर प्राप्त होती है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिल्ली के बाद कर्नाटक में भी राहुल गाँधी पर केस दर्ज, BJP नेताओं ने कराई FIR: अमेरिका में आरक्षण पर दिए बयान पर मचा...

भाजपा का कहना है कि राहुल गाँधी का यह बयान न केवल आरक्षण के खिलाफ है बल्कि यह समाज में विभाजन पैदा करने वाला भी है।

200 घरों-दुकानों में मुस्लिम भीड़ ने लगाई आग, 3 को मौत के घाट उतारा: बांग्लादेश में फिर हिन्दुओं और बौद्धों पर हमले की खबर,...

बांग्लादेश में अपराधी की हत्या के बाद मुस्लिम भीड़ ने हिन्दुओं और बौद्धों को निशाना बनाया। इस दौरान 3 से अधिक लोगों की जान गई।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -