Homeदेश-समाजशाहीनबाग के मौलाना को पूर्व छात्र ने ही अगवा किया, ₹25 लाख की फिरौती...

शाहीनबाग के मौलाना को पूर्व छात्र ने ही अगवा किया, ₹25 लाख की फिरौती माँगी: दिल्ली पुलिस ने बचाया

पूछताछ में सदाकत ने बताया कि वह पिछले 5 साल से अपनी कमाई मौलाना के पास जमा कर रहा था। उसने करीब 20 लाख रुपए जमा कर रखे थे। जब उसने अपने पैसे माँगे तो मौलाना ने लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद सदाकत ने उसे मजहबी कार्यों के लिए फ्लैट पर बुलाया और कैद कर लिया।

दिल्ली के शाहीनबाग इलाके से एक मदरसे के मौलाना को अगवा कर 25 लाख रुपए की फिरौती माँगी गई। पुलिस ने 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर मौलाना को मुक्त कराया। इनके पास से पीड़ित का मोबाइल, दो लोहे की चेन, ताले और चाबी बरामद की गई है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपितों की पहचान सदाकत (23), शमीम (26), नबी हसन (23), फिरदौस (22) और मंजर आलम (18) के तौर पर की है। सभी आरोपित मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि शाहीनबाग इलाके से मोहम्मद मुंतजीर आलम को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया गया है।

मौलाना मुंतजिर आलम 5 अप्रैल को गायब हो गया था। अगले दिन उसके भाई ने पुलिस से शिकायत की। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। इसी बीच मौलाना के परिजनों को 25 लाख रुपए की फिरौती के लिए कॉल आया। कॉल मौलाना के ही नंबर से किया गया था। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करने पर पुलिस को सदाकत के बारे में सुराग मिला।

सदाकत का मोबाइल बंद था। लेकिन सब इंस्पेक्टर अरुण सिंधू ने तकनीकी मदद से उसे नोएडा के हरोल से गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) शिबेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि सदाकत अपनी सास के घर नोएडा में छिपा हुआ है। उससे मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शाहीनबाग के एन ब्लॉक के अबु फजल एन्क्लेव में छापेमारी की। मौलाना लोहे के चेन से बँधा मिला। इसके बाद चार अन्य आरोपित गिरफ्तार किए गए।

पूछताछ में सदाकत ने बताया कि 2008 में वह मौलाना का छात्र रहा था। अभी वह ओखला में फूड स्टॉल चला रहा था। वह पिछले 5 साल से अपनी कमाई मौलाना के पास जमा कर रहा था। सदाकत के मुताबिक उसने मौलाना के पास करीब 20 लाख रुपए जमा कर रखे थे। यह रकम उसने फूड स्टॉल और सट्टेबाजी से कमाई थी। जब उसने अपने पैसे माँगे तो मौलाना ने लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद सदाकत से उसे अगवा करने का प्लान बनाया। उसे मजहबी कार्यों के लिए फ्लैट पर बुलाया और कैद कर लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -