Homeदेश-समाजपंजाब: सिद्धू मूसेवाला मर्डर में गिरफ्तार मुख्य गैंगस्टर पुलिस हिरासत से चौथी बार फरार,...

पंजाब: सिद्धू मूसेवाला मर्डर में गिरफ्तार मुख्य गैंगस्टर पुलिस हिरासत से चौथी बार फरार, हड़कंप मचा

पहली बार नहीं है जब दीपक टीनू पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ हो। अब तक वह कुल 4 बार पुलिस के हाथ लगने के बाद फरार हो चुका है। इससे पहले दीपक साल 2017 में अंबाला सेंट्रल जेल में सलाखों के पीछे था। तब, वह एक पुलिस अधिकारी की आँखों में काली मिर्च का स्प्रे कर फरार हो गया था।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के मामले में गिरफ्तार आरोपित दीपक टीनू के फरार होने की खबर सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाला शूटर दीपक टीनू पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हुआ है। जिसके बाद से पंजाब पुलिस में हड़कंप मच हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटर दीपक टीनू गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी गुर्गा है। उसका नाम उस चार्जशीट में भी था जिसमें मूसेवाला की हत्या में शामिल 15 शूटर, मास्टरमाइंड और अन्य का नाम शामिल थे। दीपक टीनू उस वक्त फरार हुआ है जब मानसा का सीआईए स्टाफ उसे रात के करीब 11 बजे अपने निजी वाहन से कपूरथला जेल से मानसा लेकर जा रहा था।

बता दें, दीपक टीनू को दिल्ली पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लेकर आई थी। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पहला मौका नहीं है जब वह पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ हो। अब तक वह कुल 4 बार पुलिस के हाथ लगने के बाद फरार हो चुका है। इससे पहले दीपक साल 2017 में अंबाला सेंट्रल जेल में सलाखों के पीछे था। तब, वह एक पुलिस अधिकारी की आँखों में काली मिर्च का स्प्रे कर फरार हो गया था।

दीपक टीनू के फरार होने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। मसलन, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपित को क्या बिना किसी सुरक्षा के लिए ले जाया जा रहा था, यदि हाँ, तो क्यों? यदि सुरक्षा थी तो पुलिस क्या कर रही थी वह फरार कैसे हुआ? साथ ही सबसे बड़ा सवाल यह है कि उसे निजी वाहन से क्यों ले जाया जा रहा था?

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मानसा पुलिस ने दीपक टीनू के फरार होने की पुष्टि की है। मानसा पुलिस ने बताया है कि आज सुबह गैंगस्‍टर लॉरेंस विश्नोई के करीबी दीपक टीनू को सीआइए स्‍टाफ द्वारा निजी वाहन से कपूरथला जेल से रिमांड पर मानसा लाया जा रहा था। इसी दौरान दीपक टीनू फरार हो गया। सिद्धू मूसेवाला हत्‍याकांड से उसके कनेक्‍शन के बारे में जाँच हो रही थी।

बता दें, सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में मूसेवाला के साथ कार में बैठा हुआ एक दोस्त और चचेरा भाई भी घायल हुआ था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -