Sunday, September 15, 2024
Homeदेश-समाज'यहाँ किसी हाल में नहीं लगने देंगे शाखा': RSS के कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी, माँ-बहन...

‘यहाँ किसी हाल में नहीं लगने देंगे शाखा’: RSS के कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी, माँ-बहन की गाली, भगवा झंडे पर कूड़ा-करकट फेंक भाग खड़ी हुई मुस्लिम भीड़

आरोप है कि शाकिब और उसके साथी संघ के कार्यकर्ताओं को माँ-बहन की गालियाँ देने लगे। इसके बाद इन सभी आरोपितों ने मिल कर शाखा में मौजूद लोगों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ’ (RSS) की शाखा पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। यहाँ एक मंदिर में लगने वाली शाखा पर शाकिब ने अपने 8-10 साथियों सहित पथराव किया है। पत्थरबाजी के बाद संघ के कार्यकर्ताओं को माँ-बहन की गालियों के साथ दोबारा न आने की धमकी भी दी गई है। शाकिब को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है। घटना के पीछे मास्टरमाइंड UP पुलिस का रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर जमाल बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घटना शनिवार (27 जुलाई, 2024) की है।

घटना लखनऊ के पूर्वी क्षेत्र में आने वाले चिनहट थाना क्षेत्र की है। यहाँ 28 जुलाई (रविवार) को RSS के कार्यकर्ताओं युवराज, सोमनाथ और धनराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में इन्होने बताया है कि चिनहट इलाके में पड़ने वाले छोहरिया माता मंदिर में हर दिन शाम 5:30 से 6:00 बजे तक संघ की शाखा लगती है। शनिवार को भी शाखा में संघ के सदस्य भगवा झंडा लगा कर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान चिनहट का ही रहने वाला शाकिब अपने 8-10 मुस्लिम साथियों के साथ वहाँ पहुँच गया।

आरोप है कि शाकिब और उसके साथी संघ के कार्यकर्ताओं को माँ-बहन की गालियाँ देने लगे। इसके बाद इन सभी आरोपितों ने मिल कर शाखा में मौजूद लोगों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव के बाद आरोपितों ने धमकी दी कि वो छोहरिया माता मंदिर में किसी भी हाल में संघ की शाखा नहीं लगने देंगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो सभी हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। पीड़ितों ने हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने यह FIR भारतीय न्याय संहिता की धारा 191 (2), 352 और 232 के तहत दर्ज की है।

ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। मुख्य आरोपित शाकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं। बाकी हमलावरों की पहचान के साथ उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। इस मामले में हिन्दू संगठनों ने नाराजगी जताई है। छोहरिया माता मंदिर के महंत लल्ला बाबा ने मीडिया से बात करते हुए हमले का मास्टरमाइंड जमाल को बताया है। जमाल उत्तर प्रदेश पुलिस का रिटयर्ड सब इंस्पेक्टर है। महंत के मुताबिक, जब से जमाल उस इलाके में आ कर बसा है तब से ऐसी घटनाएँ लगातार हो रहीं हैं।

वहीं शिकायतकर्ताओं ने बताया है कि जिस स्थान पर पत्थरबाजी की गई वहाँ पिछले 15 वर्षों से संघ की शाखा लग रही है। हर दिन 10 से 20 लोग शाखा में शामिल होते हैं। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने पथराव के साथ भगवा झंडे पर कूड़ा-करकट भी फेंका था। हमलावर RSS की शाखा लगने से नाराज हैं। उन्होंने इसे किसी भी हाल में न लगने देने की धमकी दी है। ACP अनिद्य विक्रम सिंह ने मीडिया से बताया कि 1 नामजद सहित 8 से 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उन्होंने फरार आरोपितों को जल्द पकड़ लेने का भरोसा दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘कॉन्ग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप, तुष्टिकरण उसका लक्ष्य’: PM मोदी ने कुरूक्षेत्र में भरी हुँकार, कहा- नेहरू आरक्षण के खिलाफ थे, इंदिरा ने...

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में कॉन्ग्रेस और गाँधी परिवार पर जमकर हमला बोला।

‘हिमाचल प्रदेश में हथियार लेकर मुस्लिमों के नरसंहार को निकले हिन्दू’: जानिए उस वीडियो का सच जिसके जरिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बताया जा रहा...

गुलाम अब्दुल कादिर इलाहाबादी ने लिखा, "हिमाचल प्रदेश में शिमला में मस्जिद शहीद करने के लिए हथियार लेकर निकलना एक गंभीर और खतरनाक कदम है।"

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -